Infinix Note 30 5G Launch In India: इंफिनिक्स ने अपने नए मिड रेंज स्मार्टफोन Note 30 5G को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। सस्ती कीमत वाले इस स्मार्टफोन में दमदार कैमरा के साथ पावरफुल बैटरी दिया गया है। चलिए इंफिनिक्स 30 5जी की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में विस्तार से जानते हैं…
Infinix Note 30 5G: कीमत और उपलब्धता
इस स्मार्टफोन को दो वेरिएंट 4GB+128GB और 8GB+256GB में पेश किया है। दोनों मॉडल की कीमत क्रमशः 14,999 रुपये और 15,999 रुपये रखी गई है। डिवाइस बिक्री के लिए 22 जून से फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा। यह मैजिक ब्लैक, इंटरस्टेलर ब्लू और सनसेट गोल्ड कलर ऑप्शन में आता है।
Infinix Note 30 5G: स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
यह स्मार्टफोन 6.78 इंच का एलसीडी पैनल के साथ आता है। यह डिस्प्ले फुल एचडी+ रिजॉल्यूशन और 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट ऑफर करता है।
हुड के तहत, स्मार्टफोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 6080 SoC (रीब्रांडेड डाइमेंशन 810) से लैस है जिसे 8GB तक रैम और 256GB UFS 2.2 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। इसमें 8GB का वर्चुअल रैम सपोर्ट भी मिलता है। इसके साथ ही माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से इसके स्टोरेज को 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।
कैमरे की बात करें इंफिनिक्स नोट 30 5जी में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 108 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ एक 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और एक AI कैमरा शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है।
डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 5,000mAh बैटरी पैक द्वारा संचालित है जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट को सपोर्ट करता है। यह Android 13 OS आधारित XOS 13 पर काम करता है। सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर है।
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
14 hrs agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
15 hrs agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
17 hrs agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
19 hrs agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
1 day agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
2 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
2 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
2 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
2 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines