Infinix Note 30 5G Sale Today: भारत में इनफिनिक्स का लेटेस्ट 5जी स्मार्टफोन बिक्री के लिए उपलब्ध कर दिया गया है। लॉन्च से पहले ही इनफिनिक्स नोट 30 5जी फोन सुर्खियों में था। वहीं, अब भारतीय मार्केट में इसे बिक्री के लिए उपलब्ध कर दिया गया है।
अपनी पहली बिक्री के दौरान इनफिनिक्स नोट 30 ऑफर्स के साथ उपलब्ध है जिनका फायदा उठाकर सस्ते में फोन खरीदा जा सकता है। आइए इनफिनिक्स नोट 30 5जी पर मिल रहे ऑफर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Infinix Note 30 5G Sale in India
इनफिनिक्स नोट 30 5जी को भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध कर दिया गया है। फ्लिपकार्ट के माध्यम से फोन 22 जून को दोपहर 12 बजे से खरीदने के लिए उपलब्ध कर दिया गया है। भारत में इनफिनिक्स नोट 30 5जी को 19,999 रुपये में लॉन्च किया गया है, लेकिन बिक्री के लिए इसे 15,999 रुपये में लिस्ट किया गया है।
Infinix Note 30 5G Price & Discounts
इनफिनिक्स नोट 30 5जी को फ्लिपकार्ट पर 4000 रुपये की छूट के साथ लिस्ट किया गया है। यहां पर फोन को 19,999 रुपये की जगह 15,999 रुपये में बेचा जा रहा है। कीमत पर सीधी छूट देने के अलावा बैंक और एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है जिसका फायदा उठाकर आप सस्ते में फोन को खरीद सकते हैं।
Infinix Note 30 Bank Offers
फ्लिपकार्ट पर इनफिनिक्स नोट 30 5जी को बैंक ऑफर्स के तहत छूट के साथ खरीदा जा सकता है। ऐक्सिस बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड से पेमेंट करके आप 1000 रुपये का ऑफ पा सकते हैं। जबकि, फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड पर 5 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। दोनों में से किसी भी कार्ड को यूज करके आप छूट का लाभ उठा सकते हैं।
Infinix Note 30 5G Exchange
इनफिनिक्स नोट 30 5जी को अगर आप सस्ते में खरीदना चाहते हैं तो आपके पास एक अच्छा मौका है। फोन पर 15,150 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसका फायदा उठाने के लिए आपको ऐसे फोन चेंज करना होगा, जो लेटेस्ट मॉडल और अच्छे कंडिशन में आता हो। इसके बाद ही संभावना है कि आपको एक्सचेंज छूट का पूरा फायदा मिल सकेगा।
अगर सफलता पूर्वक ऑफर अप्लाई हो जाता है तो इनफिनिक्स नोट 30 5जी की कीमत आपके लिए 849 रुपये तक हो सकती है। हालांकि, पूरा लाभ न मिलने पर फोन की कीमत फिर भी थोड़ी बहुत तो कम हो सकेगी जिसके साथ बैंक ऑफर अप्लाई करके भी आप छूट का लाभ उठा सकेंगे।
संबंधित खबरें
Wi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
5 hrs agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
8 hrs agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
9 hrs agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
12 hrs agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
1 day agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
1 day agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
2 days agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
2 days agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
2 days agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines