हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DussehraCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Infinix के दो अनोखे फोन, एक ‘गिरगिट’ की तरह बदलेगा रंग; दूसरा चलेगा सोलर पावर से

Infinix Solar Power and Color Changing Phone: इंफीनिक्स ने दो ऐसे अनोखे फोन पेश किए हैं जिसने सभी के होश उड़ा दिए हैं। जिसमें एक फोन सोलर पावर से चलता है तो दूसरा ‘गिरगिट’ की तरह रंग बदलता है।

विज्ञापन

Infinix Solar Power and Color Changing Phone: मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस यानी MWC 2025 में इंफीनिक्स ने दो नए कॉन्सेप्ट स्मार्टफोन पेश किए हैं जिसने सभी के होश उड़ा दिए हैं। इसमें एक सोलर-पावर्ड से चार्ज होता है तो दूसरा ‘गिरगिट’ की तरह रंग बदलने में माहिर है। भले ही ये डिवाइस अभी प्रोटोटाइप स्टेज में हैं, लेकिन यह ब्रांड के मोबाइल टेक्नोलॉजी में नए इनोवेशन की ओर बढ़ते कदम को दिखा रहा है। चलिए इन दोनों डिवाइस के बारे में विस्तार से जानते हैं…

सोलर-पावर्ड स्मार्टफोन

Infinix के सोलर-पावर्ड फोन में पीछे की तरफ सोलर पैनल को फिट किया गया है, जिसे कंपनी ने SolarEnergy-Reserving टेक्नोलॉजी नाम दिया है। इसमें पेरोव्स्काइट सोलर सेल का इस्तेमाल किया गया है जो रेगुलर सिलिकॉन-बेस्ड सोलर पैनल्स की तुलना में पतले, किफायती और प्रोडक्शन में आसान होते हैं।

इतना ही नहीं इस फोन में मैक्सिमम पावर पॉइंट ट्रैकिंग यानी MPPT सिस्टम का इस्तेमाल किया गया है, जो एनर्जी एफिशिएंसी को बेहतर बनाता है और सीधे धूप में ओवरहीटिंग से भी बचाता है। फिलहाल यह सोलर सिस्टम 2W तक इलेक्ट्रिसिटी जनरेट कर सकता है जो फोन को चार्ज करने के बजाय बैटरी लाइफ बढ़ाने के लिए डिजाइन किया गया है।

विज्ञापन

सोलर-पावर्ड केस

फोन के मुकाबले इंफीनिक्स का सोलर-पावर्ड केस ज्यादा दिलचस्प लग रहा है। इस Removable Case में बिल्ट-इन सोलर पैनल लगे हैं, जो साइड कॉन्टैक्ट सिस्टम के जरिए डिवाइस से जुड़ता है और अलग चार्जिंग पोर्ट की जरूरत को पूरी तरह से खत्म कर देता है।

रंग बदलने वाला फोन

सोलर पावर वाले फोन के अलावा इंफीनिक्स ने अपने कलर बदलने वाले E Ink फोन के 2nd GEN मॉडल को भी पेश किया है। पहले के मॉडल की तुलना में इस बार सिर्फ चार्जिंग के दौरान ही कलर बदलता था, लेकिन नया मॉडल फोन की बैटरी से ही पावर लेता है, जिससे यह ज्यादा यूजफुल और वर्सेटाइल बन गया है।

विज्ञापन

यूजर्स अब बैक पैनल के कलर और पैटर्न को अपने हिसाब से कस्टमाइज कर सकते हैं। वे अपने पसंद के प्रीसेट डिजाइनों में से कोई भी सेलेक्ट कर सकते हैं या AI-पावर्ड सिस्टम का इस्तेमाल करके फोटो या मौसम की कंडीशन के अनुसार कलर बदल सकते हैं।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola