Infinix Hot 30i: स्मार्टफोन ब्रांड इंफिनिक्स भारत में अपना एक नया स्मार्टफोन इंफिनिक्स Hot 30i को लॉन्च करने वाला है। कंपनी इस फोन की लॉन्चिंग डेट का भी खुलासा कर दिया है। इंफिनिक्स अपने इस स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में 27 मार्च को पेश करने वाली है। शॉपिंग प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट ने डिवाइस की एक माइक्रोसाइट डाली है, जिससे इसके प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स का पता चलता है।
Infinix Hot 30i के स्पेसिफिकेशन्स
फ्लिपकार्ट लिस्टिंग के मुताबिक, इंफिनिक्स Hot 30i में बॉक्सी फॉर्म फैक्टर होगा। बैक पैनल में जियोमेट्रिक डायमंड पैटर्न डिजाइन है और इसमें एलईडी फ्लैश के साथ दो कैमरा रिंग हैं। इस अपकमिंग स्मार्टफोन को 6.6 इंच के डिस्प्ले के साथ पेश किया जाएगा। यह डिस्प्ले HD + रिजॉल्यूशन और एक वाटरड्रॉप नॉच के साथ आता है। साथ ही यह 90Hz रिफ्रेश रेट और 500 निट्स पीक ब्राइटनेस ऑफर करेगा। उम्मीद है कि कंपनी इस फोन को वर्चुअल रैम की मदद से 16GB रैम के साथ पेश कर सकता है।
यह अपकमिंग स्मार्टफोन 8GB रैम और 128GB स्टोरेज विकल्प में उपलब्ध होगा। सिक्योरिटी के लिहाज से स्मार्टफोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर होगा। साथ ही हैंडसेट को पावर देने के लिए कंपनी की ओर से इसमें 5,000mAh की बड़ी बैटरी पैक दी जा सकती है।
ये भी पढ़ेंः खुशखबरी: iQOO Z7 ने किया कमाल! लॉन्च होते ही बन गया सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन
फोटोग्राफी के लिए भी यह एक बेहतरीन स्मार्टफोन होगा। क्योंकि कंपनी इसे 50 मेगापिक्स के प्राइमरी कैमरे के साथ पेश करने वाली है।
Infinix Hot 30i: क्या होगी कीमत?
कीमत की बात करें तो कंपनी Infinix Hot 30i की कीमत 10,000 रुपये के आस-पास रख सकती है। फोन को ब्लैक, व्हाइट और ब्लू कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा।
संबंधित खबरें
WhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
3 hrs agoसर्दियों में गीजर चलाने से पहले कर लें ये 7 काम, वरना होगी परेशानी
7 hrs agoAirtel यूजर्स को बड़ा झटका, कंपनी ने महंगे किए ये प्लान, इतनी बढ़ी कीमत
1 day agoGTA 6 खेलने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, बिना कंसोल के ऐसे खेल पाएंगे गेम
1 day agoजानें Flipkart या Amazon कहां मिलेंगी सबसे सस्ती डील्स?
1 day agoयूजर्स ध्यान दें, इन फोन्स में बंद हो सकता है WhatsApp!
1 day agoFlipkart सेल में ऑफर्स की बारिश! इतने सस्ते मिलेंगे iPhone 17 और MacBook
1 day agoभारत में लॉन्च हुआ Vivo का नया फोन V80, जानें कितनी है कीमत
1 day agoसर्दियों में AC ऑफ करने से पहले कर लें ये 3 काम, आगे नहीं होगी परेशानी
2 days agoOnePlus पर आ रही तगड़ी सेल, इन डिवाइस पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines