Infinix Hot 30i launch in India: स्मार्टफोन ब्रांड Infinix ने अपने बजट ग्रेड स्मार्टफोन Hot 30i को लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन धांसू फीचर्स से लैस है, लेकिन इसकी कीमत 10,000 रुपये से भी कम रखी गई है। फोन में 16 तक रैम मिलता है। इसके साथ इंफिनिक्स का यह स्मार्टफोन 5,000mAh क्षमता वाली पावरफुल बैटरी से लैस है।
Infinix Hot 30i launch in India: क्या है कीमत?
कंपनी ने अपने इस स्मार्टफोन को भारत में मिरर ब्लैक और ग्लेशियर ब्लू सहित अन्य कलर ऑप्शन में पेश किया है। साथ ही एक प्रीमियम फॉक्स लेदर फिनिश वैरिएंट भी है। इसकी कीमत 8,999 रुपये रखी गई है। ग्राहक इसे शॉपिंग प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट के माध्यम से खरीद सकते हैं।
और पढ़िए – पहली सेल में Realme C55 स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर, 10,000 रुपये से भी कम में ले जाएं घर
Infinix Hot 30i launch in India: स्पेसिफिकेशन्स
इंफिनिक्स के इस नए स्मार्टफोन में 6.6 इंच का HD+ IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट और 500 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। स्क्रीन के प्रोटेक्शन के लिए इसमें पांडा ग्लास का सपोर्ट भी मिलता है। MediaTek Helio G37 SoC से लैस हॉट 30i में 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। इसमें वर्चुअल रैम का भी सपोर्ट मिलता है, जिससे आप 16GB तक रैम बढ़ा सकते हैं।
ये भी पढ़ेंः Unisoc T616 SoC के साथ गीकबेंच पर दिखाई दिया Lava Blaze 2, भारत में अगले महीने हो सकता है लॉन्च
Infinix Hot 30i launch in India: कैमरा और बैटरी
डिवाइस को 10W चार्जिंग सपोर्ट और एक बड़े 5,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च किया गया है। फोन में डुअल रियर कैमरा है। इसमें AI लेंस के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर शामिल है। दूसरी ओर, सेल्फी के लिए फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा है।
कुल मिलाकर इंफिनिक्स का यह नया स्मार्टफोन उन लोगों के लिए बेहतरीन हो सकता है, जो कम कीमत में एक धांसू फीचर्स वाला फोन की तलाश कर रहे हैं।
और पढ़िए – गैजेट्स से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ेंं
संबंधित खबरें
Apple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
5 mins agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
36 mins agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
17 hrs agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
19 hrs agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
21 hrs agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
23 hrs agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 day agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
1 day agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines