Infinix Hot 30 5G Smartphone: इंफिनिक्स जल्द ही भारत में Infinix Hot 30 5G स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी में है। संभावना है कि कंपनी अगले हफ्ते इस स्मार्टफोन से पर्दा उठा सकती है। लॉन्च से पहले कंपनी इस अपकमिंग फोन के कलर ऑप्शन का खुलासा किया है। इसके साथ ही लीक के जरिए डिवाइस के स्पेसिफिकेशन्स भी सामने आ गए हैं।
हैंडसेट ऑरोरा ब्लू और नाइट ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। इसके साथ ही लीक से पता चला है कि इंफिनिक्स Hot 30 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर के साथ आ सकता है। डिवाइस भारत में 14 जुलाई को लॉन्च हो सकता है।
Infinix Hot 30 5G स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स
इनफिनिक्स हॉट 30 में 580 निट्स ब्राइटनेस वाला डिस्प्ले होगा। फोन को पावर देने के लिए इसमें 6,000mAh की पावरफुल बैटरी होगी। कैमरे की बात करें तो डिवाइस 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर से लैस हो सकता है। फोन में स्प्लैश रेजिस्टेंस के लिए IP53-रेटेड होगा।
कनेक्टिविटी के लिए इंफिनिक्स के इस स्मार्टफोन में एक यूएसबी-सी पोर्ट, एक 3.5mm हेडफोन जैक, एक माइक्रोफोन और स्पीकर ग्रिल जैसे ऑप्शन हो सकते हैं। फोन में स्प्लैश रेजिस्टेंस के लिए IP53-रेटेड होगा। इसके साथ ही कहा जा रहा है कि डिवाइस में सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर से लैस होगा।
यह भी पढ़ेंः Jio का सबसे सस्ता फोन लॉन्च, फ्री में JioCinema के साथ मिलेंगे ये कई बेनिफिट्स…
इसके अतिरिक्त, लीक हुई छवि से यह भी पता चलता है कि स्मार्टफोन बाएं किनारे पर एक सिम कार्ड स्लॉट और दाएं किनारे पर वॉल्यूम और पावर बटन के साथ आएगा।
Infinix Hot 30 5G की भारत में क्या होगी कीमत?
कंपनी इसे भारत में एक बजट स्मार्टफोन के तौर पर पेश करेगा। संभावना है कि इसकी कीमत 10,000 रुपये से 15,000 रुपये की बीच हो सकती है। हालांकि, ब्रांड ने अभी आधिकारिक तौर पर इसकी कीमत की जानकारी नहीं दी है।
संबंधित खबरें
WhatsApp यूजर्स के लिए काम की खबर, स्कैम चैट का तुरंत मिलेगा अलर्ट
7 hrs agoiPhone की वारंटी खत्म हो गई या एक्टिव है? ऐसे करें चेक
12 hrs agoJio, Airtel या Vi 200 रुपये के कम में किसका प्रीपेड प्लान सबसे फायदेमंद?
14 hrs agoWhatsApp में नंबर बदलने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना...
2 days agoAndroid फोन हो गया स्लो? ये छिपी सेटिंग बदलते ही पहले से तेज चलेगा फोन!
3 days agoWhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल
4 days agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे ये 3 नए डिवाइस
4 days agoविराट कोहली यूज करते हैं कौन-सा फोन? एक सेल्फी से खुला राज
4 days agoयूजर्स की मौज! Jio के इस ऑफर में फ्री मिल रहा 6 महीने का रिचार्ज
4 days agoAmazon या Flipkart किस सेल में ज्यादा सस्ता मिलेगा iPhone?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines