Infinix Hot 20 5G Smartphone: मार्केट में इंफीनिक्स (Infinix) का नया 5G स्मार्टफोन लॉन्च हो गया है। कंपनी की ओर से इस साल कई फोन पेश किए गए हैं जिनमें हॉट सीरीज सबसे ज्यादा देखा गया है। इस बार भी कंपनी ने हॉट सीरीज का एक नया लाइनअप पेश किया है जिसका नाम इंफिनिक्स हॉट 20 5जी है।
इससे पहले हॉट सीरीज में 12 को शामिल किया जा चुका है जो इंफीनिक्स हॉट 12, (Infinix Hot 12), इंफिनिक्स हॉट 12 प्रो (Infinix Hot 12 Pro), इंफिनिक्स हॉट 12 प्ले (Infinix Hot 12 Play) है। हालांकि, अब इंफिनिक्स हॉट सरीज में हॉट 20 5जी को पेश किया गया है।
अभी पढ़ें – Nokia लाया जबरदस्त 5G स्मार्टफोन, पानी में भी नहीं होगा खराबा! जानें कीमत और खासियत
Infinix Hot 20 5G Launch Date in India
इंफिनिक्स हॉट 20 5जी को फिलहाल यूरोपीयन बाजार में ही लॉन्च किया गया है। बात करें भारत में इसकी लॉन्चिंग की तो ये फोन भारत समेत अन्य बाजार में 20 अक्टूबर, 2022 को पेश किया जा सकता है। आइए फोन के स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में जानते हैं।
Infinix Hot 20 5G के स्पेसिफिकेशन्स
इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 810 प्रोसेसर मिलता है। अगर स्टोरेज की बात करें तो इसमें 4GB RAM + 128GB इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। इसमें 3GB तक वर्चुअली एक्सटेंड रैम का भी ऑप्शन मिलता है। इसमें 5000mAh की बैटरी और 18W फास्ट वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट है। जबकि, 5W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।
Infinix Hot 12 5G की कीमत
अगर इसकी कीमत की बात करें तो इसके लिए आपको लगभग 15 हजार रुपये तक खर्च करने पड़ सकते हैं। Infinix Hot 20 5G की कीमत 179 यूरो यानी लगभग 14,433 रुपये है। इसके तीन कलर ऑप्शन- रेसिंग ब्लैक, स्पेस ब्लू और ब्लास्टर ग्रीन हैं।
अभी पढ़ें – Airtel 5G Plus: सिर्फ इन Smartphone को सपोर्ट करेगा एयरटेल का 5जी नेटवर्क! यहां देखें लिस्ट…
Infinix Hot 20 5G के फीचर्स
इंफीनिक्स हॉट 20 5G में Android 12 ऑपरेटिंग सिस्टम का सपोर्ट मिलता है, जो XOS 10.6 कस्टम UI पर अधारित है। इसमें साइड माउंटेड फिजिकल फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। इसके बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें डुअल SIM कार्ड सपोर्ट मिलता है। अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें Wi-Fi 802.11, Bluetooth 5.1, GPS, NFC का सपोर्ट मिलता है।
Infinix Hot 20 5G का कैमरा
इसके प्राइमरी कैमरा की बात करें तो इसमें 50MP का कैमरा मिलता है। फोन में एक AI कैमरा और डुअल LED फ्लैश भी है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8MP का कैमरा है।
(ये रिपोर्ट News24 website के साथ इंटर्नशिप कर रही दिव्या ने तैयार की है।)
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
Google Maps को ऐसे करें Offline डाउनलोड, बिना इंटरनेट भी मिलेगा रास्ता
1 day agoDebit या Credit कार्ड खो जाए तो सबसे पहले क्या करें?
1 day agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
1 day agoक्या है Instagram पर आया MUSE? जानिए कैसे और क्या-क्या करेगा काम
1 day agoफोटो असली है या AI से बनी? Google के इस टूल से खुलेगा पूरा राज
2 days agoJioHotstar पर आने वाले Ads से हैं परेशान? एक बार ट्राई करें ये ट्रिक
2 days agoसिर्फ 56,990 में iPhone 17 Pro और 45,599 में खरीदें iPhone 17, जानें कैसे?
2 days agoसेल में जरा संभलकर! एक गलती और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
2 days agoWhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
3 days agoसर्दियों में गीजर चलाने से पहले कर लें ये 7 काम, वरना होगी परेशानी
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines