Infinix Hot 20 5G Launch Date Price in India: इनफिनिक्स अपने किफायती स्मार्टफोन के लिए लोगों के बीच काफी प्रसिद्ध है। भारतीय बाजार में कंपनी ने कई बजट फ्रेंडली फोन पेश किए हैं। अब कंपनी का 5जी सेगमेंट को भी कम बजट में लाने की तैयारी में है। 12 हजार रुपये से कम कीमत में कंपनी अपना लेटेस्ट 5जी फोन उतार सकती है।
आगामी 5जी स्मार्टफोन का नाम इनफिनिक्स हॉट 5जी है, जिसे जल्द लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, लॉन्च से पहले ही फोन के बारे में काफी कुछ पता चला है। आइए इनफिनिक्स हॉट 5G की लॉन्च डेट, कीमत और खासियत के बारे में बताते हैं।
Infinix Hot 20 5G Launch Date Price in India
बताया जा रहा है कि इनफिनिक्स हॉट 5जी को 3 दिसंबर, 2022 को लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन के बारे में सभी जानकारियां पहले ही सामने आ गई हैं। कीमत की अगर बात करें तो इसे 12 हजार रुपये से कम कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। फ्लिपकार्ट पर इनफिनिक्स हॉट 5जी 24 नवंबर को लिस्ट कर दिया जाएगा।
Infinix Hot 20 5G Specifications
इनफिनिक्स हॉट 5जी के स्पेसिफिकेशन्स की अगर बात करें तो इसमें 6.5 इंच का डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जो आईपीएस एलसीडी पैनल के साथ हो सकता है। इसकी स्क्रीन 120HZ रिफ्रेश रेट और फुल HD+ रिजॉल्यूशन के साथ है।
अभी पढ़ें – कड़कड़ाती ठंड, कमरा जबरदस्त गर्म! सिर्फ 600 रुपये में, ये हैं 5 Cheapest Room Heaters
Infinix Hot 20 5G Battery
इनफिनिक्स हॉट 5जी में सुरक्षा के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर पॉवर बटन दिया जाएगा। ये फोन Android 12 OS पर काम कर सकता है। इसमें 5,000mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है जो 18W चार्जिंग सपोर्ट के साथ होगी। चार्जिंग के लिए फोन में टाइप-सी पोर्ट का सपोर्ट मिलेगा।
Infinix Hot 20 5G Camera
इनफिनिक्स हॉट 5जी में डुअल कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इसमें प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल और दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का होगा। फोन के फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा। फोन में आपको 128 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम मिलेगा। इसमें आपको स्टोरेज बढ़ाने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी दिया जा सकता है।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
11 hrs agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
12 hrs agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
14 hrs agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
15 hrs ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
18 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
2 days agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 days agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines