Infinix Hot 12 First Sale in India: हाल ही में इंफिनिक्स हॉट 12 (Infinix Hot 12) को भारत में लॉन्च किया गया है। इसकी पहली सेल आज यानी 23 अगस्त से शुरू (Infinix Hot 12 First Sale) हो गई है। फोन को 6,000mAh बैटरी और तीन कैमरा सेटअप के साथ पेश किया गया है। इसमें 3GB वर्चुअल रैम और 4GB ऑनबोर्ड रैम है जिसके साथ फोन में 7GB तक रैम हो सकती है। आइए आपको Infinix Hot 12 के बारे में बताने के साथ इस पर मिल रहे ऑफर्स के बारे बताते हैं।
अभी पढ़ें – LG Ultra PC Laptop: दोनों लैपटॉप में मिलेगी तगड़ी बैटरी, फुल चार्जिंग पर 21 घंटे तक करेगा काम
Infinix Hot 12 Specifications
इंफिनिक्स हॉट 12 में 6.82-इंच का HD+ रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट, वाटरड्रॉप नॉच और 460 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ है। फोन में एक डुअल-टोन बैक पैनल है जिसमें ऊपर की ओर वर्टिकल स्टाइप्स है। इसमें फिंगरप्रिंट स्कैनर और एक रेक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल है। ये फोन एंड्रॉइड 11 पर आधारित है जो 4GB रैम + 3GB वर्चुअल रैम और 64GB ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ है।
Infinix Hot 12 Battery and Camera
मीडियाटेक हीलियो G37 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करने वाला ये फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ है। इसमें 50 मेगापिक्सल + 2 मेगापिक्सल + AI लेंस है। इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। बैटरी की बात करें तो इसमें 6,000mAh की बैटरी है, जो 18W चार्जिंग सपोर्ट के साथ है।
Infinix Hot 12 Price in India
इंफिनिक्स हॉट 12 को भारत में 9,499 रुपये की कीमत में पेश किया गया है। इसका सिंगल वेरिएंट 4GB रैम + 64GB स्टोरेज भारत में उपलब्ध है। इसके 4 कलर ऑप्शन- पोलर ब्लैक, फिरोजा सियान, डिग्री पर्पल और एक्सप्लोरेटरी ब्लू उपलब्ध है।
अभी पढ़ें – कमाल का है ये LED Bulb! घर की निगरानी से लेकर जासूसी के लिए आता है काम
Infinix Hot 12 Launch Offers and Availability
इंफिनिक्स हॉट 12 की पहली सेल आज से शुरू हो गई है। फ्लिपकार्ट पर 6000mAh बैटरी वाला ये स्मार्टफोन ऑफर्स के बाद सस्ते में खरीदा जा सकता है। SBI क्रेडिट से फोन खरीदने पर 10 प्रतिशत तक का इंस्टैंट डिस्काउंट है। ऐसे में 750 रुपये तक की बचत हो सकती है। फोन पर अन्य ऑफर भी दिए जा रहे हैं जिसके बाद इसकी कीमत और कम हो सकती है।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
3 hrs agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
1 day agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
1 day ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
1 day agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
1 day agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
2 days agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
2 days agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
2 days agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines