Infinix GT Book लैपटॉप को भारत में 21 मई को Infinix GT 20 Pro स्मार्टफोन के साथ लॉन्च किया जाएगा। कंपनी अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए नए प्रोडक्ट्स को लॉन्च करने जा रही है। अब, इसने आगामी लैपटॉप की प्राइस रेंज से भी पर्दा उठा दिया है। Infinix GT Book में Nvidia GeForce RTX 4060 GPU के साथ 13th GEN का Intel Core i9-13900H प्रोसेसर होने वाला है। इसमें Infinix GT सीरीज के स्मार्टफोन की तरह साइबर मेचा डिजाइन होगा।
कितनी होगी कीमत?
Infinix ने हाल ही में घोषणा की कि Infinix GT Book की कीमत देश में 65,000 रुपये से कम होगी। इसमें मेटल बॉडी होने की बात सामने आई है और इसमें जीटी सीरीज के स्मार्टफोन वाला साइबर मेचा डिजाइन देखने को मिलने वाला है। गेमिंग लैपटॉप में पीछे की तरफ एक आरजीबी एलईडी लाइट भी मिलेगी।
मिलेंगे तीन अलग-अलग कॉन्फ़िगरेशन
Infinix GT Book में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 16 इंच का डिस्प्ले होगा। फोन तीन अलग-अलग कॉन्फ़िगरेशन में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। इसे Nvidia GeForce RTX 4060 GPU के साथ 13th GEN के Intel Core i9-13900H प्रोसेसर के साथ कॉन्फ़िगर किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें : Samsung का फोन 40,000 रुपये तक सस्ता! न जानें दें हाथ से ये मौका
डुअल-फैन कूलिंग सिस्टम
साथ ही इसका एक मॉडल Nvidia GeForce RTX 4050 GPU के साथ Intel Core i5 13th GEN के CPU और Nvidia GeForce RTX 3050 GPU के साथ Intel Core i5 12th GEN के CPU के साथ भी आ सकता है। लैपटॉप में थर्मल मैनेजमेंट के लिए ICE स्टॉर्म 3.0 डुअल-फैन कूलिंग सिस्टम होगा। इसमें 190W पावर एडॉप्टर के साथ 70Wh की बैटरी है और इसका वजन 1.99 किलोग्राम होगा।
मिलेगी 32GB RAM
इनफिनिक्स वेबसाइट ने फिलहाल जीटी बुक को मेचा सिल्वर और मेचा ग्रे शेड्स में लिस्ट किया है। लिस्टिंग से पता चलता है कि लैपटॉप में वाई-फाई 6/वाई-फाई 6ई कनेक्टिविटी, डीटीएस ऑडियो के साथ डुअल स्पीकर और लैपटॉप पर एक ग्लास टचपैड होगा। इसे विंडोज 11 होम के साथ 16GB LPDDR5X और 32GB LPDDR5X RAM ऑप्शन में पेश किया जाएगा।
ये प्रोडक्ट्स भी होंगे लॉन्च
Infinix GT Book को भारत में 21 मई को Infinix GT 20 Pro के साथ लॉन्च किया जाएगा। नए प्रोडक्ट Infinix GT Verse गेमिंग इकोसिस्टम का हिस्सा होंगे। ब्रांड जीटी वर्स सीरीज के तहत नए ईयरबड, एक गेमिंग माउस और एक कूलिंग फैन भी लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है।
संबंधित खबरें
खराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 hr agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
4 hrs agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
6 hrs agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
23 hrs agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
1 day agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
1 day ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
1 day agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
2 days agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines