Infinix GT 20 Pro Launch Price in India: इंफीनिक्स ने अपनी पॉपुलर गेमिंग-सेंट्रिक GT सीरीज में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। Infinix का लेटेस्ट स्मार्टफोन कई दिलचस्प फीचर्स के साथ ग्राहकों को शानदार गेमिंग एक्सपीरियंस देने का वादा कर रहा है। फोन का डिजाइन भी गेमिंग-सेंट्रिक है, साथ ही इसमें मीडियाटेक चिपसेट, एक अलग गेमिंग चिप, 12GB तक रैम और कई शानदार फीचर्स मिल रहे हैं। आइए इस नए Infinix GT 20 Pro के बारे में विस्तार से जानते हैं…
Infinix GT 20 Pro के फीचर्स
स्मार्टफोन को ग्लोबल मार्केट के लिए पहले ही लॉन्च किया जा चुका है, जिससे इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन पहले ही सामने आ गए थे आइये डिजाइन, कैमरा, प्रोसेसर के बारे में फुल डिटेल्स जानते हैं…
डिजाइन
लेटेस्ट Infinix GT 20 Pro में रियर पैनल पर RGB लाइट के साथ एक नया साइबर मेचा डिजाइन होगा। मेचा लूप लाइटिंग 8 कलर कॉम्बिनेशंस और चार लाइटिंग इफेक्ट्स ऑफर करता है। ब्रांड ने स्मार्टफोन को तीन कलर ऑप्शन मेचा ऑरेंज, मेचा सिल्वर और मेचा ब्लू में पेश किया है।
Display
डिस्प्ले की बात करें तो Infinix GT 20 Pro में 6.78-इंच LTPS AMOLED फुल HD+ डिस्प्ले मिलता है, जिसका स्क्रीन Resolution 2436 x 1080 पिक्सल है। हैंडसेट 144Hz का स्क्रीन रिफ्रेश रेट और 360Hz का टच सैंपलिंग रेट ऑफर कर रहा है। इसमें 1,300 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिल रही है।
इसके अलावा, फोन में आपको एक Pixelworks X5 टर्बो गेमिंग डिस्प्ले चिपसेट मिलता है, जिसके बारे में कंपनी का दावा है कि यह 90fps तक गेमिंग और 37 प्रतिशत कम बिजली की खपत करता है।
प्रोसेसर भी दमदार
Infinix GT 20 Pro माली-G610 MC6 GPU के साथ मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8200 अल्टीमेट प्रोसेसर से लैस है। फोन में 12GB तक DDR5X रैम और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है। हैंडसेट 12GB तक रैम और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। फोन एक्स-बूस्ट मोड के साथ आता है जो डिवाइस के गेमिंग परफॉर्मेंस को काफी ज्यादा बढ़ा देता है। इसके अलावा, कंपनी का दावा है कि GT 20 Pro को AnTuTu पर 950K+ स्कोर मिला है।
कैमरा
Infinix GT 20 Pro में ट्रिपल रियर कैमरे मिलता है। फोन में 108-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 2-मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है। आगे की तरफ, हैंडसेट सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32-मेगापिक्सल का कैमरा ऑफर कर रहा है। डिवाइस में 60fps पर 4K रिकॉर्डिंग, डुअल वीडियो मोड, क्वाड-एलईडी फ्लैश और सुपर नाइट मोड भी मिलता है।
बैटरी
बैटरी को लेकर कहा जा है कि फोन में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी मिलती है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, स्टीरियो स्पीकर, एक आईआर ब्लास्टर, ब्लूटूथ 5.3, वाई-फाई 6 और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट भी है।
Infinix GT 20 Pro की भारत में कीमत
Infinix GT 20 Pro 8GB RAM + 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 24,999 रुपये है। 12GB रैम + 256GB स्टोरेज कॉन्फ़िगरेशन की कीमत 26,999 रुपये है। एसबीआई, आईसीआईसीआई और एचडीएफसी बैंक कार्ड पर 2,000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर भी मिल रहा है। इससे कीमत घटकर 22,999 रुपये हो जाएगी। मिड-रेंज डिवाइस 28 मई को फ्लिपकार्ट के जरिए खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। कंपनी फोन के साथ एक गेमिंग किट भी दे रही है।
संबंधित खबरें
Wi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
12 hrs agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
15 hrs agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
16 hrs agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
19 hrs agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
1 day agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
1 day agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
2 days agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
2 days agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
2 days agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines