स्पेशल गेमिंग चिप, 12GB RAM और कूलिंग के लिए खास इंतजाम, आज होगी इस फोन की दमदार एंट्री!

Infinix GT 20 Pro Launch Price and Features: इंफीनिक्स आज दमदार फोन लॉन्च करने जा रहा है जिसमें बेहतर हीट सिंक के लिए ब्रांड फोन के साथ एक कूलिंग फैन भी देगा। फोन की संभावित कीमत भी सामने आ गई है। चलिए इसके बारे में जानें

Infinix GT 20 Pro Launch Price and Features
विज्ञापन

Infinix GT 20 Pro Launch Price and Features: Infinix आज यानी 21 मई को भारत में GT 20 Pro लॉन्च करने जा रहा है, जो एक गेमिंग फोन होने वाला है। नए मिड-रेंज 5G डिवाइस की कीमत 25,000 रुपये से कम होगी और यह फ्लिपकार्ट के जरिए खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। फोन में मीडियाटेक डाइमेंशन 8200 अल्टीमेट चिपसेट मिलेगा यह भारत का पहला फोन होगा जिसमें ये दमदार प्रोसेसर होगा। कंपनी स्मार्टफोन के साथ एक लैपटॉप भी लॉन्च कर रही है। आइए इसके बारे में जानें…

विज्ञापन

मिलेगी डिस्प्ले गेमिंग चिप

Infinix GT 20 Pro मीडियाटेक डाइमेंशन 8200 अल्टीमेट SoC से लैस होगा। इसमें 12GB तक LPDDR5X रैम और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज होगी। फोन 90FPS हाई फ्रेम रेट और SDR से HDR जैसे फीचर्स के लिए एक Pixelworks X5 टर्बो डिस्प्ले गेमिंग चिप भी पेश करेगा। यह लेटेस्ट XOS14 कस्टम स्किन पर चलेगा, जो एंड्रॉइड 14 पर बेस्ड होगी। कंपनी दावा कर रही है कि Infinix GT 20 Pro में आपको ब्लोट-फ्री सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस मिलेगा। ऐसा कहा जा रहा है कि यह तीन साल के सिक्योरिटी अपडेट और दो Android ओएस अपग्रेड की पेशकश कर सकता है।

विज्ञापन

144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट

Infinix GT 20 Pro में 144Hz रिफ्रेश रेट और 360Hz टच सैंपलिंग रेट सपोर्ट के साथ एक बड़ा 6.78-इंच 10-बिट FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। Infinix ने फोन में JBL-ट्यून्ड स्पीकर भी ऐड किए हैं। नए इनफिनिक्स फोन में 45W चार्जिंग के साथ 5,000mAh की बैटरी मिलेगी। हीट सिंक के लिए Infinix ने फोन में VC चैंबर कूलिंग ऐड की है।

विज्ञापन

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ