Infinix GT 20 Pro and Infinix GT Book Launch Price: इंफीनिक्स ने घोषणा कर दी है कि वह 21 मई को भारत में Infinix GT 20 Pro स्मार्टफोन और GT Book लैपटॉप लॉन्च करने जा रहा है। यह अपडेट एक शुरुआती टीजर के बाद आया है जिसमें संकेत दिया गया है कि दोनों डिवाइस इसी महीने लॉन्च हो सकते हैं। स्मार्टफोन में जबरदस्त डिजाइन, 144Hz AMOLED स्क्रीन और पीछे की तरफ मल्टी-कलर एलईडी मिलने की बात कही जा रही है।
हैंडसेट आठ कलर कॉम्बिनेशन और चार लाइटिंग इफेक्ट्स पेश करेगा। इसमें इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट रीडर होगा। दूसरी ओर, जीटी बुक एक शानदार डिज़ाइन, आरजीबी मेचा बार और एक आरजीबी कीबोर्ड के साथ पेश किया जाएगा। फोन और लैपटॉप लॉन्च के साथ कंपनी गेमिंग हेडफोन, गेमिंग माउस और अन्य एसेसरीज भी पेश कर सकती है।
Infinix GT 20 Pro Specifications (Expectations)
Infinix के इस नए दमदार फोन में 1,300nits की पीक ब्राइटनेस के साथ 6.78-इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। हैंडसेट को माली-जी610 एमसी6 जीपीयू के साथ MediaTek Dimensity 8200 अल्टीमेट चिप के साथ पेश किया जा सकता है। फोन आउट ऑफ दी बॉक्स एंड्रॉइड 14 पर बेस्ड HiOS 14 पर रन करेगा है। डिवाइस में 45W चार्जिंग के साथ 5,000mAh की बैटरी होने की उम्मीद है। ऑप्टिक्स की बात करें तो फोन में 32MP सेल्फी शूटर के साथ 108MP OIS प्राइमरी कैमरा मिल सकता है।
ये भी पढ़ें : AC चलाते समय भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, बम की तरह हो सकता है ब्लास्ट
Infinix GT Book Specifications (Expectations)
Infinix के इस अपकमिंग लैपटॉप की बात करें तो इसमें 16 इंच 120Hz डिस्प्ले दिया जा सकता है। गेमिंग के लिए, डिवाइस i9-13900H CPU और Nvidia GeForce RTX 4060 GPU ऑफर कर सकता है। लैपटॉप में 190W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 70Wh की बैटरी मिल सकती है। इसके मेचा ग्रे और मेचा सिल्वर शेड्स में लॉन्च किया जाएगा।
ये प्रोडक्ट्स भी होंगे लॉन्च
लैपटॉप और स्मार्टफोन ब्रांड के जीटी वर्स गेमिंग लाइनअप के तहत पेश किए जाएंगे और फ्लिपकार्ट पर खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे। इनके अलावा, कंपनी एक मैगकेस, एक कूलिंग फैन, एक आरजीबी मैट, आरजीबी हेडफोन, एक आरबीजी माउस और फिंगर स्लीव्स पेश कर सकती है।
Infinix GT 20 Pro and Infinix GT Book Price
कीमत की बात करें तो कंपनी Infinix GT 20 pro को 21,990 रुपये में लॉन्च कर सकती है जबकि Infinix GT Book को कंपनी 1,29,990 रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश कर सकती है। हालांकि ये सिर्फ संभावित कीमतें हैं।
संबंधित खबरें
अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
12 hrs agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
1 day agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
1 day ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
1 day agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
2 days agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
2 days agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
2 days agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
2 days agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines