Infinix 43 Y1 TV Launch in India: भारतीय बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए इंफिनिक्स नए-नए प्रोडक्ट्स पेश कर रहा है। सिर्फ स्मार्टफोन ही नहीं बल्कि स्मार्ट होम प्रोडक्ट्स को भी कंपनी लॉन्च कर रही है। इंफिनिक्स ने भारत में एक नया 43 इंच का स्मार्ट टीवी पेश किया है। ये एक बजट स्मार्ट टीवी है जो डिजाइन में पतला और फीचर्स के मामले में बेहतरीन है। आइए इसके बारे में जानते हैं।
Infinix 43 Y1 TV Launch Price in India
भारत में Infinix 43 Y1 स्मार्ट टीवी लॉन्च हो गया है। इसकी कीमत 15 हजार रुपये से कम है। आप इस टीवी को 13,999 रुपये में खरीद सकते हैं। सेल के लिए ये टीवी लोकप्रिय ई-रिटेलर फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध हैं। इस प्लेटफॉर्म से खरीदने पर आपको टीवी पर छूट भी मिल सकती है। हालांकि, ये तभी मुमकीन है जब इस पर कोई ऑफर दिया जा रहा होगा।
अभी पढ़ें – Google Pixel 7 और Pixel 7 Pro की भारत में सेल शुरू, आते ही हुआ Sold Out!
Infinix 43 Y1 TV Specifications
- इंफिनिक्स वाई1 मॉडल 43 इंच डिस्प्ले के साथ है।
- इसमें फुल एचडी रिजॉल्यूशन और 300 निट्स पीक ब्राइटनेस स्क्रीन है।
- इसका डिस्प्ले एचएलजी और 16 मिलियन रंग प्रदर्शित के साथ है।
- इस स्मार्ट टीवी में क्वाड कोर प्रोसेसर दिया गया है।
- इंफिनिक्स 43 Y1 टीवी में G31 GPU का चिपसेट है।
- ये स्मार्ट टीवी कई ओटीटी और एप्स सपोर्ट के साथ है।
- इसमें 12MB रैम और 4GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है।
अभी पढ़ें – VLC media player को क्यों किया बैन? वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप
Infinix 43 Y1 TV Features
इंफिनिक्स 43 Y1 स्मार्ट टीवी में 20W बॉक्स स्पीकर हैं जो डॉल्बी एटमॉस को सपोर्ट करता है। अन्य फीचर्स पर गौर करें तो इसमें वाईफाई, ईथरनेट पोर्ट, ब्लूटूथ, एक 3.5 मिमी हेडफोन जैक, दो एचडीएमआई पोर्ट और दो यूएसबी पोर्ट सपोर्ट शामिल है।
ओटीटी प्लेटफॉर्म के साथ है स्मार्ट टीवी
इंफिनिक्स 43 Y1 स्मार्ट टीवी में कई लोकप्रिय OTT प्लेटफॉर्म का सपोर्ट दिया है। इसमें पहले से Amazon Prime Video, YouTube, SonyLiv और ZEE5 जैसे एप्स मिलते हैं। इस टीवी का इस्तेमाल रिमोट कंट्रोल से किया जा सकता है। इसमें यूजर को बेहतर साउंड और स्क्रीन क्वालिटी का अनुभव मिल सकेगा।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines