Infinix Smart TVs: अपने घर एक नया स्मार्ट टीवी लाना चाहते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। दिग्गज टेक कंपनियों में शुमार इंफिनिक्स ने भारत में दो नए स्मार्ट टीवी लॉन्च किया है। इन दोनों टीवी का नाम Infinix 32X3IN और Infinix 43X3IN है। ये धांसू फीचर्स और कम कीमत के साथ आते हैं। चलिए इनके बारे में विस्तार से बात करते हैं…
Infinix 32X3IN और Infinix 43X3IN की क्या है कीमत?
कीमत की बात करें तो Infinix 32X3IN और 43X3IN को क्रमशः 9,799 रुपये और 16,999 रुपये में पेश किया गया है। ये बिक्री के लिए 18 मई से फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होंगे।
Infinix 32X3IN और Infinix 43X3IN की क्या है खासियत?
इंफिनिक्स 32X3IN में एचडी रिजॉल्यूशन वाला 32 इंच का डिस्प्ले दिया गया है जबकि 43X3IN में 43 इंच का डिस्प्ले मिलता है, जो फुल एचडी रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है। दोनों टीवी में 250 निट्स पीक ब्राइटनेस, एमईएमसी, एचएलजी और एचडीआर का सपोर्ट मिलता है। इसके साथ ही वाइब्रेंट पिक्चर क्वालिटी के लिए टीवी में एपिक इंजन है। नए टीवी डॉल्बी ऑडियो द्वारा ट्यून किए गए 20W बॉक्स स्पीकर से लैस हैं।
ये भी पढ़ेंः Vivo Y02t 4G भारत में जल्द हो सकता है लॉन्च, BIS पर हुआ लिस्ट
दोनों मॉडल क्वाड-कोर मीडियाटेक प्रोसेसर से लैस हैं और इनमें 1GB रैम और 8GB इंटरनल स्टोरेज दिए गए हैं। टीवी एंड्रॉइड 11 ओएस पर काम करते हैं और बिल्ट-इन गूगल असिस्टेंट, क्रोमकास्ट और प्ले स्टोर के साथ आते हैं। डिवाइस में ब्लूटूथ-इनेबल्ड कॉम्पैक्ट रिमोट के साथ गूगल असिस्टेंट, नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो और यूट्यूब के लिए हॉटकीज भी हैं।
दोनों टीवी में कनेक्टिविटी ऑप्शन के तौर पर वाईफाई, ब्लूटूथ, दो एचडीएमआई पोर्ट, दो यूएसबी पोर्ट और एक इथरनेट पोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
संबंधित खबरें
नया Android फोन भी लग रहा है स्लो? बस ये 3 सेटिंग बदलें, पहले से तेज महसूस होगा फोन
2 hrs agoWhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल, जानें क्या है नया फीचर और कैसे करेगा काम?
20 hrs agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे 3 नए डिवाइस, HomePad Smart Hub से उठेगा पर्दा
22 hrs agoVirat Kohli कौन सा फोन चलाते हैं? जिम सेल्फी से खुला राज, हाथ में दिखा ये धांसू मॉडल
1 day agoयूजर्स की बल्ले-बल्ले! Jio दे रहा 1,499 रुपये में 4G फोन और 6 महीने का रिचार्ज फ्री
1 day agoAmazon या Flipkart सेल में iPhone पर कितना डिस्काउंट, कहां मिल रहा सबसे बड़ा ऑफर? जानें डील्स
1 day agoUpcoming Phone Launch in October: तैयार कर लें बजट! 10,000mAh बैटरी वाला फोन से 200MP कैमरा तक, अक्टूबर में होंगे ये बड़े लॉन्च
1 day agoFlipkart-Amazon की सेल में सिर्फ फोन नहीं, इन सामानों पर भी 80% तक की छूट, देखें क्या-क्या मिलेगा सस्ता?
2 days agoभारत में आ गया Apple Pay, बिना OTP-PIN ऐसे करें पेमेंट, जानें किन लोगों को मिलेगा फायदा
2 days agoJio का सबसे सस्ता 84 दिन वाला रिचार्ज! 126GB डेटा और 18 महीने Gemini Pro फ्री, बस इतनी है कीमत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines