High Risk Warning for Google Chrome: अगर आप भी Google Chrome का इस्तेमाल कर रहे हैं तो सावधान हो जाएं। इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम यानी CERT-In ने भारत में Google Chrome यूजर्स के लिए एक हाई रिस्क वार्निंग जारी की है। जिसमें बताया गया है कि ब्राउजर के डेस्कटॉप वर्जन में कई खामियां पाई गई हैं, जो यूजर्स के डेटा और सिस्टम स्टेबिलिटी के लिए गंभीर जोखिम पैदा करती हैं। इन खामियों का इस्तेमाल करके हैकर्स आपके सिस्टम को कंट्रोल कर सकते हैं, खतरनाक कोड रन करने या यहां तक कि आपके डिवाइस को क्रैश कर सकते हैं। ये खामियां 131.0.6778.139 और 131.0.6778.108 से पहले रिलीज किए गए Windows, macOS और Linux के लिए Chrome के वर्जन को एफेक्ट करती हैं। इसलिए अगर आपने अभी तक अपना ब्राउजर अपडेट नहीं किया है, तो तुरंत कर लें।
क्या है खतरा?
गूगल क्रोम में गंभीर खामियां पाई गई हैं। इनमें ब्राउजर के V8 इंजन में “टाइप कन्फ़्यूजन” और इसके ट्रांसलेशन फीचर में भी बग मिला है। हैकर्स इन खामियों का फायदा उठाकर दूर से हार्मफुल कोड एडिट कर सकते हैं या डिनायल-ऑफ-सर्विस (DoS) अटैक कर सकते हैं, जिससे आपका सिस्टम क्रैश हो सकता है।
कौन से यूजर्स पर खतरा?
डेस्कटॉप पर Google Chrome के पुराने वर्जन Windows, macOS, या Linux – का इस्तेमाल करने वाला कोई भी व्यक्ति इस वक्त बड़े खतरे में है। 131.0.6778.139 या 131.0.6778.108 वर्जन से पहले के ब्राउजर वर्जन वाले लोग आसानी से हैकर्स का टारगेट बन सकते हैं।
ये भी पढ़ें : YouTube पर आया पैसे कमाने का एक और फीचर, जानें इस्तेमाल करने का तरीका
कैसे रखें अब खुद को सेफ?
CERT-In ने सभी यूजर्स को अपने ब्राउजर को जल्द से जल्द अपडेट करने की सलाह दी है। गूगल ने इन खामियों को ठीक करने के लिए पहले ही एक पैच जारी कर दिया है। Chrome को अपडेट करने का प्रोसेस कुछ इस तरह है…
- सबसे पहले गूगल क्रोम ब्राउजर ओपन करें।
- इसके बाद ऊपरी दाएं कोने पर जाएं और मेनू पर क्लिक करें।
- हेल्प सेक्शन में जाएं, फिर अबाउट Chrome चेक करें।
- इसके बाद ब्राउजर अपडेट चेक करेगा और अपडेट इंस्टॉल होने के बाद आपको फिर से लॉन्च करने के लिए कहा जा सकता है।
संबंधित खबरें
Airtel के 348 और 349 वाले प्लान में कौन बेहतर? अंतर सिर्फ 1 रुपये का!
13 hrs agoGoogle Fitbit Air या Fitbit Edge कौन-सा फिटनेस ट्रैकर है आपके लिए बेहतर?
15 hrs agoApple ने लॉन्च किए तीन नए धांसू प्रोडक्ट्स, जानें कीमत और फीचर्स
17 hrs agoसर्दियों में कौन-सा रूम हीटर रहेगा बेस्ट? खरीदने में न करें ये गलती
1 day agoAC और फ्रिज चलाने के बाद भी कम आएगा बिजली बिल! बदल लें ये 3 आदतें
1 day agoWhatsApp में मिलेगा Schedule Message का धांसू फीचर, जानें कब कर सकेंगे यूज
1 day agoApple का Welcome Home इवेंट आज, लॉन्च होंगे ये 3 नए डिवाइस!
1 day agoसेल में AC पर बंपर ऑफर, सिर्फ 27,490 से शुरू है कीमत, देखें डील्स
1 day agoiPhone Air 2 पर सामने आया बड़ा अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoApple के फेस्टिव ऑफर में ₹15,000 तक की छूट, नए AirPods भी लॉन्च
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines