पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान पर लगातार एयर स्ट्राइक कर रहा है। ऐसी स्थिति में आपको बहुत अलर्ट रहने की जरूरत है। कभी भी युद्ध जैसे हालात पैदा हों तो ये कुछ गैजेट्स आपके काम आ सकते हैं।
बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर तनाव बढ़ गया है और युद्ध जैसी स्थिति बनने की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता। सरकार मॉक ड्रिल और ब्लैकआउट ड्रिल करा रही है और नागरिकों को भी अलर्ट रहने की सलाह दी गई है। ऐसी स्थिति में कुछ गैजेट्स आपके काम आ सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में…
Fm Radio
1. इमर्जेंसी मोबाइल अलर्ट सिस्टम सपोर्टेड डिवाइस
बता दें कि अगर कभी भी ऐसे हालात हों तो आपके पास FM रेडियो जरूर होगा। मोबाइल नेटवर्क प्रभावित होने की स्थिति में रेडियो की मदद से कम्युनिकेशंस किए जा सकते हैं। अपने पास एक छोटा या कॉम्पैक्ट रेडियो रखना युद्ध जैसी स्थिति में जरूरी हो जाता है। इससे आपको लगातार अपडेट्स मिलते रहेंगे।
Mobile Alert
2. इमर्जेंसी अलर्ट रेडियो या पोर्टेबल FM रेडियो
ऐसी स्थिति में सरकार अलग-अलग डिवाइसेज पर आपातकालीन अलर्ट देती है। आपका एंड्राइड स्मार्टफोन से लेकर टेलीविजन तक काम आ सकते हैं। घर में आपके पास कुछ ऐसे डिवाइस जरूर होने चाहिए, जिसमें सरकार की ओऱ से भेज गए अवर्ट्स मिल सकें।
Solar Power Bank
3. सोलर पावर्ड हाई-कैपेसिटी पावरबैंक
बता दें कि युद्ध जैसी स्थिति में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ठीक से काम करते रहें, इसके लिए जरूरी है कि उनकी बैटरी खत्म ना हो। लंबे पावरकट के दौरान अच्छा रहेगा अगर आप सोलर पावर्ड पावरबैंक अपने पास रखें। यह पावरबैंक बिना किसी तरह की बिजली के चार्ज हो जाता है और आपके डिवाइसेज भी काम करते रहते हैं।
Smoke Detecter
4. गैस लीक डिटेक्टर या स्मोक सेंसर
अटैक या धमाके जैसी स्थिति में गैस लीक होने से नुकसान का काफी ज्यादा खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में गैस लीक सेंसर या स्मोक अलार्म आपकी जान बचाने के काम आ सकता है। ये डिवाइसेज लीकेज पर अलार्म बजाकर चेतावनी देते हैं।
Multi Tool
5. मल्टीटूल सर्वाइवल किट
आपात स्थिति में आपके पास एक मल्टीटूल किट होनी चाहिए, जिसमें चाकू से लेकर स्क्रू ड्राइवर, वायर कटर, फायर स्टार्टर और बॉटल या कैन ओपनर जैसी काम की चीजें शामिल हो सकती हैं।
Solar LED
6. सोलर टॉर्च या LED लाइट
ब्लैकआउट जैसी स्थिति या फिर लंबे वक्त तक पावर-कट होने पर आपको लाइट्स या टॉर्च की जरूरत पड़ सकती है। कई मौकों पर कॉम्पैक्ट टॉर्च पास रखना बेहद जरूरी साबित हो सकता है।
संबंधित खबरें
अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
3 hrs agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
1 day agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
1 day ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
1 day agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
1 day agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
2 days agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
2 days agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
2 days agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines