हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Whatsapp के 17000 अकाउंट ब्लॉक! जानें भारत सरकार ने क्यों लिया फैसला?

Whatsapp Account Block: भारत सरकार ने 17 हजार से ज्यादा व्हाट्सऐप अकाउंट ब्लॉक कर दिए हैं। एक नहीं कई कारणों से यह फैसला लिया गया।

विज्ञापन
Whatsapp Account Block

India Blocked 17000 Whatsapp Accounts: भारत सरकार ने 17000 से ज्यादा व्हाट्सएप अकाउंट ब्लॉक कर दिए हैं। यह अकाउंट दक्षिण-पूर्व एशिया के हैकरों के हैं, क्योंकि जांच करने पर पता चला है कि इन्वेस्टमेंट प्रोफिट ऑफर्स देकर, गेम, डेटिंग ऐप्स और फर्जी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के जरिए वे लोगों को लालच देकर झांसे में फंसाते हैं और उनसे पैसा ठग लेते हैं, लेकिन हैकर्स पुलिस को नहीं मिलते।

इंडियन साइबर क्राइम को-ऑर्डिनेशन सेंटर (I4C) और टेलिकम्यूनिकेशन डिपार्टमेंट (DOT) ने मिलकर व्हाट्सऐप अकाउंट ब्लॉक करने का फैसला लिया। यह फैसला गुरुवार को लिया गया और इसकी घोषणा करके नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया। गृह मंत्रालय के साइबर-सेफ्टी X हैंडल साइबरदोस्त ने अपने X सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट लिखकर भारत की मोदी सरकार के इस फैसले के बारे में बताया।

यह भी पढ़ें:Google लाया करोड़ों यूजर्स के लिए खास AI फीचर, घर से निकलने से पहले जरूर करें इस्तेमाल

साइबर क्राइम नेटवर्क को ध्वस्त करना मकसद

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, साइबरदोस्त ने पोस्ट किया कि I4C ने दूरसंचार विभाग के साथ मिलकर दक्षिण पूर्व एशिया के साइबर क्राइम करने वाले लोगों की सूची बनाई। फिर इनके व्हाट्सऐप अकाउंट ब्लॉक कर दिए। इस फैसले का उद्देश्य साइबर क्राइम नेटवर्क को बाधित करना और भारत की डिजिटल सेफ्टी को मजबूत करना है।

मई 2024 में देश के गृह मंत्रालय ने कंबोडिया, म्यांमार, फिलीपींस और लाओस जैसे दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों से साइबर क्राइम की घटनाएं रिपोर्ट होने के बाद एक जांच समिति का गठन किया था। इस समिति की जांच में पता चला कि भारत में साइबर क्राइम के लगभग 45 प्रतिशत मामले दक्षिण-पूर्व एशिया के देशों में बैठे लोग करते हैं। ट्रेस न होने के कारण अपराधियों की तादाद बढ़ती जा रही है, इससे भारतीयों को नुकसान उठाना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें:अब तो बस बोलते जाओ…ChatGPT का ये नया अपडेट करेगा मदद; जानें कैसे करें यूज

भारतीयों को लालच देकर भेज दिया कंबोडिया

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जांच में पता चला कि I4C ने हैकरों की वर्किंग को ट्रेस किया तो पता चला कि साइबर क्राइम करने वाले इन्वेस्टमेंट करके मोटा मुनाफा कमाने का लालच देते हैं। ऑनलाइन गेम खिलाने का लालच देकर फंसाते हैं और पैसा ठगते हैं। डेटिंग ऐप्स पर मनचाहे जीवनसाथी से मिलवाने और शादी कराने का लालच देकर ठगते हैं। इसके अलावा वे फर्जी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के जरिए भी लोगों से पैसे ठग रहे हैं।

ताजा मामला भारतीय युवाओं को काम की तलाश में कंबोडिया भेजने का लालच देकर पैसा ठगा गया। लालच में फंसकर जो भारतीय कंबोडिया पहुंचे, उन्होंने ठगे जाने के बाद वहां विरोध प्रदर्शन किया तो पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। कंबोडिया में रह रहे अपने नागरिकों की सुरक्षा करने और उन्हें वापस घर भेजने तथा सुरक्षित रखने के लिए कदम उठाए गए।

यह भी पढ़ें:सैलरी नहीं मिलेगी… 20 लाख भी दो; Zomato के CEO का ‘दिलचस्प’ जॉब ऑफर

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें