Independence Day 2023 Sale: देश भर में आजादी का जश्न 15 अगस्त को मनाया जाता है। हर बार अलग-अलग थीम को अपनाकर बड़े धूमधाम से इस दिन को मनाते हैं। इस बार “Nation First, Always First” के थीम के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। 76 साल पूरे होने की खुशी में कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर 15 अगस्त से पहले कई बेहतरीन डील्स दी जा रही है। इसका फायदा उठाकर ग्राहक में सस्ते में अपना मनपसंदीदा प्रोडक्ट खरीद सकते हैं।
आज हम आपके लिए स्वतंत्रता दिवस (Independence Day Sale 2023) के अवसर पर चल रही सेल में मिलने वाले ऑफर्स और डील्स के बारे में बताने जा रहे हैं। जहां, आईफोन से लेकर टैबलेट्स को भारी छूट के साथ खरीदने का अवसर मिल रहा है। फ्लिपकार्ट (Flipkart Independence Day) और विजय सेल्स (Vijay Sales Independence Day Sale ) पर अलग-अलग ऑफर्स दिए जा रहे हैं।
Google Pixel 6a Smartphone
गूगल का एंट्री लेवल स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट पर सस्ते में मिल रहा है। गूगल पिक्सल 6ए (Google Pixel 6a) को आप ऑफर्स के तहत सिर्फ 26,999 रुपये में खरीद सकते हैं। कस्टम टेन्सर चिप पर आधारित इस फोन में eSIM का सपोर्ट मिलता है। जबकि, पानी और धूल प्रतिरोध के लिए फोन में IP67 की रेटिंग दी गई है। ये एंड्रॉइड 14 अपडेट हासिल करने वाला पहला फोन है। इस 5जी फोन में कई लेटेस्ट फीचर्स हैं।
ये भी पढ़िए- Instagram की तरह अब WhatsApp पर भी लॉगिन होंगे एकसाथ कई Accounts! आ रहा है ये फीचर
Apple iPhone 14
अगर आप एप्पल का लेटेस्ट फोन यानी आईफोम 14 खरीदना चाहते हैं तो विजय सेल्स से सस्ते में खरीद सकते हैं। यहां पर मेगा फ्रीडम सेल (Mega Freedom Sale) के तहत आईफोन 14 को सिर्फ 69,900 रुपये में बेचा जा रहा है। इसकी कीमत पर अधिक छूट देने के लिए बैंक और एक्सचेंज ऑफर उपलब्ध है। एचडीएफसी कार्ड के इस्तेमाल से 4 हजार रुपये का कैशबैक मिलेगा। जबकि, पुराने फोन को एक्सचेंज करके आप 8 हजार रुपये तक की छूट का फायदा उठा सकते हैं।
Motorola G14 Smartphone
फ्लिपकार्ट सेल के दौरान मोटोरोला का लेटेस्ट मोटो जी14 (Moto G14) सस्ते में खरीदा जा सकता है। यहां पर फोन को 9,999 रुपये में बेचा जा रहा है। इस पर मिल रहे अन्य ऑफर्स से फोन की कीमत और कम हो सकती है। इस 4 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ आने वाला ये फोन एंड्रॉइड 13 ओएस पर काम करता है।
Apple iPad (9th Gen) Tablet
Vijay Sales पर चल रही मेगा फ्रीडम सेल में Apple का 9वीं पीढ़ी वाला iPad सिर्फ 27,990 रुपये में उपलब्ध है। इस पर बैंक और एक्सचेंज ऑफर उपलब्ध है जिससे इसकी कीमत पर अधिक छूट पाई जा सकती है। एप्पल का 9वीं पीढ़ी वाला iPad 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है।
संबंधित खबरें
Google का नया AI ऐप Dreambeans क्या है? जानिए कैसे करेगा काम
11 hrs agoAirPods में क्या है Adaptive Audio फीचर? कैसे करें इस्तेमाल
12 hrs agoWhatsApp पर आया कमाल का फीचर! बस एक टैप में होंगे ये काम
14 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
15 hrs agoJio यूजर्स की मौज! कंपनी ने लॉन्च किए 6 नए वॉयस ओनली रिचार्ज
16 hrs agoहार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
2 days agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
2 days agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
2 days agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
2 days agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines