Independence Day Sale: अमेजन और फ्लिपकार्ट सेल में ये धांसू स्मार्टवॉच हुईं बेहद सस्ती!
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Independence Day Sale 2023: फ्लिपकार्ट और अमेजन दोनों ही प्रसिद्ध ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ने स्वतंत्रता दिवस से पहले भारी डिस्काउंट के साथ सेल की शुरुआत कर दी है। अमेजन पर ग्रेट फ्रीडम फेस्टिवल (Amazon Great Freedom Festival) और फ्लिपकार्ट पर बिग सेविंग डेज सेल (Flipkart Big Savings Days Sale) चल रही है, जिसमें कई प्रोडक्ट्स को भारी छूट के साथ खरीदा जा सकता है। दोनों सेल के दौरान सिर्फ स्मार्टफोन ही नहीं बल्कि स्मार्टवॉच पर भी कई आकर्षक डील्स हैं। अगर आप स्मार्टवॉच खरीदने का काफी समय से प्लान बना रहे हैं तो स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2023) से पहले शुरू हुई अमेजन और फ्लिपकार्ट पर सेल का फायदा उठा सकते हैं।
नॉइज़ की नोवा स्मार्टवॉच कई बेहतरीन मोड के साथ आती है। इसमें आपको अपने मूड के हिसाब से कई वॉच फेस मिलेंगे। इसके अलावा अन्य हेल्थ फीचर्स भी शामिल हैं। अमेजन पर इस बजट-स्मार्टवॉच नॉइज की कीमत 2,998 रुपये है।
फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेज सेल में फायर-बोल्ट हरिकेन को काफी कम कीमत में खरीदने का मौका है। यहां पर इसकी कीमत 8,999 रुपये की जगह 1,199 रुपये है। 7 दिनों तक की बैटरी लाइफ वाली इस वॉच में ऑटोमैटिक मोशन रिकॉग्निशन और फाइंड योर फोन फीचर है। ये वॉच 2.5डी कर्व्ड ग्लास के बेहतरीन रेटिना एचडी कलर डिस्प्ले के साथ है।
अमेजन पर boAt की वेब कॉल 2 नामक वॉच काफी छूट के साथ बेची जा रही है। इस पर सीधा 5,701 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। ऐसे में boAt Wave Call 2 की कीमत 6,999 रुपये की जगह 1,298 रुपये हो गई है। फीचर्स की बात करें तो इसमें वेट ट्रेनिंग, डॉग वॉकिंग, ब्लूटूथ कॉलिंग और स्केटबोर्डिंग जैसे कई फीचर्स हैं।
फायर बोल्ट की लेटेस्ट पेशकश में 2.5डी फुल लेमिनेशन कर्व डिस्प्ले की इनविंसिबल प्लस स्मार्टवॉच शामिल है। इसमें हेल्थ ट्रैकर्स और 300 स्पोर्ट्स मोड है। इस वॉच को फुल चार्ज करके 7 दिनों तक इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें पांच इन-बिल्ट गेम्स, 7 मेनू लेआउट, एक कैलकुलेटर और 120 वॉच फेस जैसे फीचर्स हैं। अमेजन पर इस वॉच को 4,998 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध कर दिया गया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: