Realme C63 5G Smartphone Sale Date in India: हाल ही में दिग्गज स्मार्टफोन कंपनी रियलमी ने सस्ता 5जी स्मार्टफोन भारत में लॉन्च किया है, जिसका नाम रियलमी सी63 5जी है। आज यानी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2024) के अवसर पर रियलमी ने लेटेस्ट फोन, रियलमी सी63 5जी की पहली बिक्री की तारीख की घोषणा कर दी है। अगर आपका बजट 10 हजार रुपये से कम है और आप सस्ता 5जी फोन खरीदने का सोच रहे हैं तो आपके लिए एक अच्छा मौका हो सकता है। आइए रियलमी सी63 5जी की सेल डेट, कीमत और फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Realme C63 Sale Date
रियलमी सी63 5जी स्मार्टफोन को 12 अगस्त 2024 को भारत में लॉन्च किया गया है। कंपनी का लेटेस्ट बजट फ्रेंडली 5जी फोन जल्द ही बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। रियलमी इंडिया की ओर से अपनी ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट के माध्यम से जानकारी दी गई है कि रियलमी सी63 5जी की पहली बिक्री 20 अगस्त को शुरू होगी।
Realme C63 5G Price and Availability in India
रियलमी सी63 5जी फोन की पहली बिक्री फ्लिपकार्ट और रियलमी इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट पर शुरू होगी। बात करें कीमत की तो मीडियाटेक डाइमेंशन 6300 5G चिपसेट पर चलने वाला ये फोन 10 हजार रुपये की शुरुआती की कीमत के साथ लॉन्च हुआ है। ये 5G स्मार्टफोन 8GB तक रैम और 128GB इनबिल्ट स्टोरेज के साथ है।
ये भी पढ़ें- Independence Day पर 50GB डेटा बिल्कुल Free! जानें ऑफर
Realme C63 5G Specifications
मुख्य स्पेसिफिकेशन की अगर बात करें तो रियलमी सी63 5जी में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट है। ये फोन 5000 mAh की बैटरी के साथ है, जो 10W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट बैटरी के साथ है। रियलमी मिनी कैप्सूल 2.0 फीचर के साथ आने वाला इस फोन को IP64 रेटिंग मिली है। इस फोन में 6.67 इंच का HD+ डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 625nits पिक ब्राइटनेस और 240Hz टच रेटिंग के साथ है।
कैमरे और अन्य फीचर्स की बात करें तो रियलमी सी63 5जी में 2-मेगापिक्सल का AI-सपोर्टेड मुख्य रियर कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन के साथ 8GB वर्चुअल रैम की सुविधा भी दी जा रही है, जिसके चलते यूजर्स ऑनबोर्ड रैम को 16GB तक विस्तारित कर सकते हैं। इसमें मिनी कैप्सूल 2.0 फीचर भी दिया गया है। 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के अलावा यूजर्स 2TB तक स्टोरेज बढ़ा सकते हैं, जिसके लिए माइक्रो एसडी कार्ड का इस्तेमाल करना होगा।
ये भी पढ़ें- सावधान! Iphone का ये जरूरी फीचर हमेशा करता है आपकी लोकेशन ट्रैक,जानें कैसे बचें
संबंधित खबरें
ChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
16 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
19 hrs agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
20 hrs agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
1 day agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
1 day agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
2 days agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines