Vodafone Idea Independence Day Offer on Recharge Plans: देश में तीन प्रसिद्ध टेलीकॉम कंपनियां हैं और तीनों के बीच ग्राहकों तक एक किफायती रिचार्ज प्लान उपलब्ध कराने का तगड़ा मुकाबला रहता है। रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया की ओर से अलग-अलग कीमत और बेनिफिट्स के साथ प्लान उपलब्ध किए जाते हैं। जियो की ओर से पहले ही स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर खास ऑफर पेश किए जा चुके हैं और वोडाफोन आइडिया भी इस मामले में पीछे नहीं है।
Vodafone Idea Independence Day Offer
अगर आप भी एक वीआई यूजर हैं तो आपके लिए बहुत अच्छा मौका है। दरअसल, कंपनी की ओर से 50 जीबी तक डेटा बिल्कुल फ्री दिया जा रहा है। कंपनी की ओर से चुनिंदा रिचार्ज प्लान के साथ डेली डेटा बेनिफिट के अलावा 50 जीबी तक डेटा फ्री दिया जा रहा है। साथ में कॉलिंग, मैसेज और ओटीटी ऐप्स के बेनिफिट्स भी दिए जा रहे हैं। आइए वोडाफोन आइडिया के इंडिपेंडेंस डे ऑफर के बारे में जानते हैं।
Vi Recharge Plans
वीआई की ओर से 1749 रुपये, 3499 रुपये, 3624 रुपये और 3799 रुपये के चार प्रीपेड प्लान स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पेश किए गए हैं। ऑफर के तहत 50GB तक एक्स्ट्रा डेटा बेनिफिट दिया जा रहा है, जो 90 दिनों के वैधता के साथ मिलेगा। कंपनी की ओर से 45 दिन और 1 साल तक की वैधता वाले रिचार्ज प्लान के साथ कॉलिंग और डेली डेटा के अलावा 50 जीबी डेटा का फायदा 90 दिनों के लिए दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें- Jio दे रहा है 349 रुपये में 56GB डेटा, कॉलिंग के साथ OTT का मजा
कब तक उठा सकते हैं वीआई के ऑफर का फायदा?
वीआई स्वतंत्रता दिवस ऑफर का फायदा 28 अगस्त 2024 तक उठा सकते हैं। कंपनी की ओर से 1 साल के फ्री सब्सक्रिप्शन के साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म का बेनिफिट भी दिया जाएगा। प्लान के साथ Disney+ Hotstar और Amazon Prime Video जैसे ओटीटी ऐप्स का फायदा दिया जाएगा। इसके अलावा प्लान के साथ यूजर्स को 100 रुपये तक की छूट भी मिलेगी।
Vi Rs 1749 Recharge Plan
वोडाफोन आइडिया का 1749 रुपये वाला रिचार्ज प्लान 180 दिनों की वैधता के साथ आता है। कंपनी की ओर से रोजाना 1.5GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग के अलावा 30GB फ्री डेटा 45 दिनों के लिए दिया जाएगा।
Vi Rs 3499 Recharge Plan
वोडाफोन आइडिया की ओर से 365 दिनों की वैधता के साथ 3499 रुपये का रिचार्ज प्लान ऑफर किया जाता है। कंपनी की ओर से रोजाना 1.5GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग के अलावा 50GB फ्री डेटा 90 दिनों के लिए दिया जाएगा।
Vi Rs 3624 Recharge Plan
वोडाफोन आइडिया की ओर से 365 दिनों की वैधता के साथ 3624 रुपये का रिचार्ज प्लान ऑफर किया जाता है। कंपनी की ओर से रोजाना 1.5GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग के अलावा 1 साल के लिए Disney+ Hotstar का मोबाइल सब्सक्रिप्शन और 50GB फ्री डेटा 90 दिनों के लिए दिया जाएगा।
Vi Rs 3699 Recharge Plan
वोडाफोन आइडिया की ओर से 365 दिनों की वैधता के साथ 3699 रुपये का रिचार्ज प्लान ऑफर किया जाता है। कंपनी की ओर से रोजाना 1.5GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग के अलावा 1 साल के लिए Amazon Prime Video का मोबाइल सब्सक्रिप्शन और 50GB फ्री डेटा 90 दिनों के लिए दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें- Sasta Recharge Plan! 579 रुपये में 56 दिनों तक चलाएं इंटरनेट
संबंधित खबरें
WhatsApp यूजर्स के लिए काम की खबर, स्कैम चैट का तुरंत मिलेगा अलर्ट
9 hrs agoiPhone की वारंटी खत्म हो गई या एक्टिव है? ऐसे करें चेक
14 hrs agoJio, Airtel या Vi 200 रुपये के कम में किसका प्रीपेड प्लान सबसे फायदेमंद?
16 hrs agoWhatsApp में नंबर बदलने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना...
2 days agoAndroid फोन हो गया स्लो? ये छिपी सेटिंग बदलते ही पहले से तेज चलेगा फोन!
3 days agoWhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल
4 days agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे ये 3 नए डिवाइस
4 days agoविराट कोहली यूज करते हैं कौन-सा फोन? एक सेल्फी से खुला राज
4 days agoयूजर्स की मौज! Jio के इस ऑफर में फ्री मिल रहा 6 महीने का रिचार्ज
4 days agoAmazon या Flipkart किस सेल में ज्यादा सस्ता मिलेगा iPhone?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines