BSNL Independence Day Offer 2022: सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल (Bharat Sanchar Nigam Limited) अपने ग्राहकों को कई ऐसे प्लान पेश करती हैं जो कम कीमत में अधिक बेनिफिट्स के साथ आते हैं। बीएसएनएल कई तरह के ऑफर पेश करता है। इस बार भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कंपनी ने खास ऑफर पेश किया है। इसे कंपनी ने Independence Day Offer के नाम से पेश किया गया है। आइए Independence Day 2022 Offer के बारे में विस्तार से जानते हैं।
बीएसएनएल द्वारा इंडिपेंडेंस डे ऑफर के तहत सिर्फ 275 रुपये में 75 दिनों की फाइबर ब्रॉडबैंड सर्विस दी जा रही है। हालांकि, इस ऑफर को हर प्लान पर लागू नहीं किया गया है। बीएसएनएल 449 रुपये, 599 रुपये और 999 रुपये के प्लान पर खास ऑफर दे रही है।
और पढ़िए –WhatsApp पर आ रहा है जबरदस्त फीचर! यूजर्स छुपा सकेंगे अपना फोन नंबर
BSNL Rs 499 and 599 Plan Independence Day Offer
बीएसएनएल Independence Day ऑफर के तहत 449 और 599 रुपये का प्लान सिर्फ 275 रुपये में मिल है। दोनों ब्रॉडबैंड प्लान को 75 दिनों के लिए यूज कर सकते हैं। प्लान की कीमत भले ही ऑफर के तहत कम कर दी गई है लेकिन इसमें मिलने वाले बेनिफिट्स वो ही रहेंगे। हालांकि, 75 दिनों के बाद यानी प्लान की वैधता खत्म होने के बाद इसे 449 या 599 रुपये में खरीदना होगा। बता दें कि बीएसएनएल ये ऑफर सिर्फ नए यूजर्स को दे रहा है।
BSNL Rs 499 and 599 Plan
बीएसएनएल का 449 रुपये वाला ब्रॉडबैंड प्लान 30 एमबीपीएस स्पीड के साथ आता है। इसमें 3.3TB डेटा दिया जाता है। डेटा खत्म होने पर इंटरनेट की स्पीड 2 Mbps हो जाती है। वहीं, इसके 599 रुपये वाले ब्रॉडबैंड प्लान में 3.3TB डेटा दिया जाता है। डेटा खत्म होने पर इंटरनेट की स्पीड 60 Mbps हो जाती है।
और पढ़िए –Google ने लॉन्च किया Android 13, जानिए इस OS के टॉप 5 फीचर्स
BSNL Rs 999 Plan Independence Day Offer
बीएसएनएल की ओर से 999 रुपये वाला ये ब्रॉडबैंड प्लान 775 रुपये में दिया जा रहा है। इस प्लान की वैधता भी 75 दिनों तक की है। ग्राहकों के बीच इस प्लान को काफी पसंद किया जाता है। इसमें यूजर्स को ओटीटी (ओवर-द-टॉप) फायदे मिलते हैं। इसमें 2TB डेटा समेत डिजनी + हॉटस्टार, वूट, हंगामा, सोनीलिव, ज़ी5 आदि की फ्री सदस्यता मिलती है।
और पढ़िए – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
ChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
6 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
9 hrs agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
10 hrs agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
1 day agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
1 day agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
2 days agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines