Immersion Rod Safety Tips: इन दिनों देशभर के कई इलाकों में भयंकर सर्दी पड़ रही है। ऐसे में ठंडे पानी को गर्म करने के लिए कई लोग इमर्शन रॉड का इस्तेमाल करते हैं। ये उपकरण सस्ता और काफी ज्यादा सुविधाजनक है, लेकिन अगर आप इसे सही ढंग से इस्तेमाल नहीं करते तो ये खतरनाक साबित हो सकता है। अगर आप भी रोजाना पानी गर्म करने के लिए इमर्शन रॉड का यूज कर रहे हैं, तो ये 5 गलतियां तो भूलकर भी न करें, नहीं तो आपको जोरदार झटका भी लग सकता है।
नहीं-नहीं चिंता न करें हम आपको ये नहीं कहेंगे कि गीले हाथों से रॉड को न छुएं, लोहे की बाल्टी का इस्तेमाल न करें, स्विच ऑन करने से पहले रॉड को पानी में डालें, हम जानते हैं आपको ये सब बातें पता हैं इसलिए हम आपको कुछ यूनिक बताएंगे…
अर्थिंग चेक न करना
कई बार हम इमर्शन रॉड का यूज ऐसे सॉकेट में करने लगता हैं जिसमें अर्थिंग सही नहीं होती, जो बड़ा खतरा साबित हो सकता है। खराब अर्थिंग के कारण आपको जोरदार झटका भी लग सकता है।
टेम्परेचर का ध्यान न रखना
पानी का टेम्परेचर चेक किए बिना रॉड को ज्यादा देर तक छोड़ देना, पानी को उबाल सकता है। इससे न सिर्फ पानी फालतू बर्बाद होगा, बल्कि बाल्टी को भी नुकसान पहुंच सकता है।
स्विच ऑफ किए बिना रॉड बाहर निकालना
कई बार हम में से कुछ लोग स्विच ऑफ किए बिना रॉड बाहर निकाल लेते हैं जो गंभीर हादसे का कारण बन सकता है। चालू कंडीशन में रॉड को पानी से बाहर निकालना शॉर्ट सर्किट या करंट का खतरा पैदा कर देता है।
ये भी पढ़ें : Flipkart सेल में आधी कीमत पर मिल रहे हैं महंगे गीजर, देखें 3 बेस्ट ऑप्शंस
खराब वायर का यूज
कटी हुई या पुराने वायर के साथ रॉड का इस्तेमाल करना काफी ज्यादा खतरनाक साबित हो सकता है। यह शॉर्ट सर्किट या आग लगने जैसी घटनाओं का कारण भी बन सकता है।
बाल्टी को गलत जगह रखना
फिसलन वाली या गलत जगह पर बाल्टी को रखना बाल्टी के गिरने का कारण बन सकता है। बाल्टी गिरने पर वाटर और इलेक्ट्रिसिटी का कांटेक्ट हो सकता है, जिससे जानलेवा दुर्घटनाएं भी हो सकती हैं।
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 hr agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
2 hrs agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
4 hrs agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
6 hrs ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
8 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
2 days agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 days agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines