वर्तमान में सोशल मीडिया का दौर चल रहा है। आप अनजाने में या अपने दोस्तों को गुड मॉर्निंग जैसे मैसेज भेजते होंगे। अगर आप नेक इरादों से करते हैं, लेकिन कई लोग इससे बहुत परेशान हो जाते हैं। यह स्थिति आपके लिए परेशानी भरी हो सकती है। इसलिए इन सभी खतरों से बचने के लिए आप हमेशा एक्टिव रहें और अगर आपका वाट्सएप बैन भी हो जाता है तो हम आपको यहां कुछ खास सैल्यूशन बताएंगे।
Whatsapp बंद होने से बचाने के लिए न करें ये काम
स्कैम, स्पैम और दुरुपयोग की आशंका को देखते हुए वाट्सएप आपके अकाउंट को बंद कर सकता है। बीते फरवरी महीने मं लगभग एक करोड़ भारतीय यूजर्स के वाट्सएप अकाउंट को नियमों के उल्लंघन के चलते बैन कर दिया गया। बढ़ते ऑनलाइन खतरों को देखते हुए इस तरह के सुरक्षा उपाय किए जाते हैं। यूजर्स द्वारा रिपोर्ट होने के चलते अधिकांश वाट्सएप अकाउंट बैन होते हैं। इसके अलावा नियमों के उल्लंघन की स्थिति में भी आटोमेटेड सिस्टम द्वारा अकाउंट बैन किए जाते हैं।
किन कारणों से बैन होता है Whatsapp Account
1. बता दें कि अगर आप बिना अनुमति के किसी यूजर को वाट्सएप ग्रुप में शामिल करते हैं और वह ग्रुप से निकल जाता है, फिर भी आप उसे बार-बार एड करने की कोशिश करते हैं तो, वाट्सएप आपके खिलाफ एक्शन ले सकता है।
2. अगर किसी व्यक्ति की इच्छा के विरुद्ध जाकर आप बार-बार कांटेक्ट का मैसेज करते हैं तो, आपका अकाउंट बैन हो सकता है।
3. बाट एक्टिवटी बल्कि मैसेज या थर्ड पार्टी एप के जरिए आटोमेटेड रिप्लाई करने पर भी वाट्सएप आपके अकाउंट को प्रतिबंधित कर सकता है।
4. थर्ड पार्टी और अवैध वाट्सएप वर्जन जैसे जीबी वाट्सएप या वाट्सएप प्लस का प्रयोग करने पर आपका अकाउंट स्थायी तौर पर बंद हो सकता है।
5. गलत जानकारियां अफवाह या अवैध कंटेंट साझा करने, धमकी भरे मैसेज भेजने पर भी कार्रवाई हो सकती है।
बैन होने पर करें ये 3 काम
1. अगर आपका वाट्सएप अकाउंट को बैन होने से बचाने के लिए आपको वाट्सएप की पॉलिसी के बारे में जानना होगा। इसके लिए आप वाट्सएप को सेटिंग में जाकर हेल्थ और टर्म्स एंड प्राइवेसी की पॉलिसी चुनें और उसके बारे में पढ़ें।
2. अगर आपका अकाउंट गलती से बैन हो गया है तो, अपील कर सकते हैं। इसके लिए वाट्सएप अकाउंट की सेटिंग से रिक्वेस्ट-ए-रिव्यू ऑप्शन पर टैप करें। इसके बाद आपको वाट्सएप के जरिए अपने नंबर को वेरीफाई करना होगा।
3. अगर एप के जरिए रिक्वेस्ट करने से परेशानी हो रही है तो आप ई-मेल के माध्यम से वाट्सएप सपोर्ट कर सकते हैं। ई-मेल में फोन नंबर, कंट्री कोड, अकाउंट के बैन होने का कारणों का उल्लेख करना होगा। इसके बाद ही वाट्सएप आपका अकाउंट री-स्टोर कर सकता है या फिर नियमों के गंभीर रूप से उल्लंघन की दशा अकाउंट को स्थायी पर बैन कर सकता है।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
11 hrs agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
13 hrs agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
14 hrs agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
18 hrs agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
18 hrs agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
1 day ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
1 day agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
1 day agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
1 day agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines