Identify Fake AI Image: आज के समय में AI टूल का इस्तेमाल कर तस्वीरें, वीडियो और टेक्स्ट के जरिए जानकारी लेते हैं। इंटरनेट पर अलग- अलग काम के लिए टूल उपलब्ध हैं। एआई टूल को कमांड देकर अपने अनुसार कोई भी तस्वीर बनाना आसान है। सोशल मीडिया पर बहुत सारी फेक फोटो देखने को मिलते हैं, जिसे पहचान पाना काफी मुश्किल होता है। कई बार तो लोग असली और नकली फोटो के बीच यह तय नहीं कर पाते कि इनमें से कौन असली है। अगर आप भी इन तस्वीरों को देखकर बेवकूफ बन जाते हैं, तो अब चिंता करने की जरूरत नहीं है। आप गूगल के इस नए टूल से फर्जी AI फोटो की पहचान कर सकते हैं। यहां जानें इसे इस्तेमाल करने का आसान तरीका।
AI इमेज क्रिएटर कैसे करता है काम
फर्जी फोटो बनाने के लिए ज्यादातर लोग AI Bing इमेज क्रिएटर का इस्तेमाल करते हैं। इसके जरिए किसी भी फोटो से छेड़छाड़ कर बदलाव करना आसान है। इसके आलावा किसी फेमस लोगों कि फोटो बनाने के लिए केवल कमांड देना ही काफी है। इन्हीं टूल से लोग सलमान और शाहरुख खान जैसे लोगों के साथ अपनी फोटो जोड़ लेते हैं। अब इन तस्वीरों की पहचान करने के लिए Google Deep Mind टूल को लॉन्च किया गया है।
यह भी पढ़ेें: आपका ट्विटर अकाउंट नहीं कर सकेगा कोई हैक, आया ये जबरदस्त फीचर
गूगल डीप माइंड टूल क्या है?
गूगल की तरफ से फर्जी फोटो की पहचान करने के लिए गूगल डीप माइंड टूल को लॉन्च किया गया है। फिलहाल SynthID नाम से इसका बीटा वर्जन खास यूजर्स के लिए ही जारी किया गया है। हाल ही में Adobe की तरफ Adobe Firefly AI टूल को पेश किया गया था। 2019 में एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा गया था कि 61% लोगों को एआई द्वारा बनाई गई तस्वीर की पहचान करने में मुश्किलें आईं।
ऐसे करें नकली फोटो की पहचान
1. किसी भी फोटो को चेक करने के लिए सबसे पहले उस फोटो को डाउनलोड करें।
2. इसके बाद गूगल पर SynthID सर्च करें और इस पर ई-मेल आईडी से लॉगिन करें।
3. अब उस फोटो को Google Deep Mind टूल में अपलोड कर चेक बटन पर क्लिक कर दें।
4. अब ये टूल डिजिटल वॉटरमार्क से फेक फोटो की पहचान करेगा।
संबंधित खबरें
Wi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
9 hrs agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
12 hrs agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
14 hrs agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
17 hrs agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
1 day agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
1 day agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
2 days agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
2 days agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
2 days agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines