कोई भी सामान को लेने के लिए लोगों के पास पैसे का होना जरूरी है। आमतौर पर लोग इसके लिए नोट या करेंसी का इस्तेमाल करते हैं। वहीं दूसरी तरफ डिजिटल करेंसी का भी चलन बढ़ रहा है। फोनपे, पेटीएम, और गूगल पे के अलावा कई डिजिटल पेमेंट ऐप्स हैं, जिससे UPI के जरिए पेमेंट कर सकते हैं। इसके बावजूद भी ज्यादातर लोग नोट का इस्तेमाल करते हैं। बाजार में नकली नोट भी बहुत ही तेजी से बढ़ रहे हैं। नकली नोट की पहचान करने के लिए स्मार्टफोन में ऐप डाउनलोड करें।
नकली नोट को चेक करने के लिए ऐप
नकली नोट को चेक करने लिए Chkfake ऐप डाउनलोड करें। ये ऐप एंड्रॉयड और iOS यूजर्स के लिए फ्री में उपलब्ध है। इस ऐप से भारतीय करेंसी के अलावा विदेशी करेंसी को भी चेक कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले डेनोमिनेशन पर क्लिक करें इसके बाद आपसे कुछ सवाल पूछे जाएंगे। अलग अलग देश और करेंसी पर क्लिक कर यह जान सकते हैं की उस नोट पर क्या क्या होना जरूरी है।
इंडियन करेंसी चेक करते समय इन बातों का रखें ध्यान
इंडियन करेंसी को चेक करते समय इसमें फॉर्मेटिंग इंक, सिक्योरिटी थ्रेड, गांधी जी की फोटो, टाइपोग्राफी और माइक्रो लेटरिंग पर एक नजर जरूर डालें। इसमें कोई भी बदलाव होने पर ये नोट नकली हो सकता है। नोट पर लिखे नंबर्स और इसके आकार पर भी ध्यान देना जरूरी है। सिल्वर लाइन खुरदरा या उठा होने पर नोट लेने से मना कर सकते हैं। इसके अलावा नकली और असली नोट के कागज भी अलग होते हैं।
ऐप के माध्यम से नोट चेक करना कितना सही है
आपको बताते चलें की Chkfake में केवल असली नोट्स के बारे में जानकारी दी गई है। आपके पास जो नोट है वो असली है या नकली इसे चेक करने के लिए ऐप में मौजूद जानकारी से मैच कर सकते हैं। पूरी तरह से ऐप पर विश्वास नहीं कर सकते हैं। दरअसल सरकार की तरफ से नोट में बदलाव होने पर इसे ऐप में अपडेट करने में देरी हो सकती है। किसी भी नोट के बारे में लेटेस्ट अपडेट लेने के लिए RBI की वेबसाइट पर विजिट करें।
संबंधित खबरें
अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
12 hrs agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
1 day agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
1 day ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
1 day agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
2 days agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
2 days agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
2 days agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
2 days agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines