IND Vs AUS Final से पहले गूगल दे रहा Match खेलने का मौका! स्पेशल डूडल भी बनाया
ICC World Cup Final 2023: गूगल ने India Vs Australia Final मैच को और भी खास बनाने के लिए स्पेशल डूडल के साथ एक Game को पेश किया है।
Edited By Sameer Saini

Edited By Sameer Saini

ICC World Cup Final 2023: क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मुकाबला आज रविवार 19 नवंबर को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा। मैच दोपहर दो बजे से शुरू होगा। इस खास दिन को गूगल भी अपने अंदाज में सेलिब्रेट कर रहा है। जी हां, कंपनी फाइनल मैच से पहले सभी को Match खेलने का मौका दे रही है। आप भी सोच रहे होंगे भला ऐसा कैसे हो सकता है? दरअसल गूगल ने इस दिन को और भी खास बनाने के लिए स्पेशल डूडल के साथ एक Game को पेश किया है। जिसके जरिए आप India या Australia की तरफ से खेल सकते हैं। आइये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

दरअसल, फोन पर गूगल डूडल पर टैप करने के बाद या फिर Cricket World Cup सर्च करने के बाद नीचे एक नीले कलर की बॉल नजर आ रही है, जिस पर क्लिक करने के बाद आप भी Match खेल सकते हैं। कंपनी ने इसे “Google Mini Cup” के नाम से पेश किया है। हालांकि ये गेम अभी डेस्कटॉप पर उपलब्ध नहीं है।

बता दें कि मिनी कप गेम में यूजर्स अपनी फेवरेट टीम को चुनकर गेम का आनंद ले सकते हैं। इसके बाद एक बर्ड बॉलिंग करेगा। बैटिंग के लिए आपको सिंपल स्वाइप करना होगा। बॉल हिट करने पर आपको रन भी मिलेंगे। हालांकि, यह मिनी कप वाला गेम आप केवल मोबाइल वर्जन पर ही खेल सकते हैं। डेस्कटॉप पर बॉल का कोई ऑप्शन कहीं नजर नहीं आ रहा।

मैच कितना खास है आप इस बात से अंदाजा लगा सकते हैं कि फैंस ही नहीं पूर्व क्रिकेटर, विधायक, राजनीतिक नेता और अभिनेता समेत कई लोगों ने मुकाबले को लेकर टीम इंडिया को शुभकामनाएं दी हैं। बीसीसीआई के मौजूदा अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने मैच को लेकर कहा है कि टूर्नामेंट में टीम इंडिया ने अब तक बहुत अच्छा खेला है। उन्होंने अपने सभी मुकाबले जीते हैं, जो वर्ल्ड कप में किसी टीम द्वारा एक टूर्नामेंट में इतने सारे मैच जीतने का रिकॉर्ड है। यह (आज) एक अच्छा मैच होने वाला है लेकिन हम ऑस्ट्रेलिया को हल्के में नहीं ले सकते हैं।
इस वीडियो से जानें 25 शॉकिंग फैक्ट्स अबाउट Cricket World Cup
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: