Huawei Triple Fold Phone Launch: Huawei ने अपने नए स्मार्टफोन Huawei Mate XT Ultimate Design को मंगलवार को कुछ ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया। बता दें कि इससे पहले कंपनी ने इस फोन को चीन में लॉन्च किया था। यह कंपनी का पहला ट्रिपल-फोल्डिंग स्मार्टफोन है। इस स्मार्टफोन में 10.2-इंच की बड़ी स्क्रीन दी गई है। आइए जानते हैं कि इस फोन में क्या कुछ खास है। Huawei Mate XT Ultimate Design दुनिया का पहला ट्रिपल-फोल्डिंग स्मार्टफोन है। हालांकि हाल ही में सैमसंग ने भी ट्रिपल-फोल्ड फोन को लाने की बात कही है।
कितनी है कीमत?
Huawei Mate XT Ultimate Design की कीमत UAE में AED 12,999 यानी लगभग 3,07,800 रुपये है। बता दें कि यह डिवाइस केवल 16GB RAM और 1TB स्टोरेज वाले वेरिएंट में उपलब्ध है और इसे Huawei की ऑफिशियल वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। काले और लाल कलर ऑप्शन में उपलब्ध इस फोन की डिलीवरी 25 फरवरी से शुरू होने वाली है।
| फीचर्स | Huawei Mate XT Ultimate Design |
| डिस्प्ले | 10.2-इंच का फ्लेक्सिबल LTPO OLED डिस्प्ले, रेजोल्यूशन: 3184×2232 पिक्सल, 90Hz रिफ्रेश रेट |
| प्रोसेसर | Kirin 9010 SoC चिपसेट, EMUI 14.2 |
| RAM और स्टोरेज | 16GB RAM, 1TB स्टोरेज |
| कैमरा | 50MP मेन कैमरा (OIS), 12MP अल्ट्रावाइड कैमरा, 12MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा, 8MP फ्रंट कैमरा |
| बैटरी | 5,600mAh, 66W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग |
| कनेक्टिविटी | 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.2, GPS, NFC, USB 3.1 Type-C पोर्ट |
| सुरक्षा | साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, IPX8 वाटर रेसिस्टेंस |
स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
डिस्प्ले: Huawei Mate XT Ultimate Design में 10.2-इंच का फ्लेक्सिबल LTPO OLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 3184×2232 पिक्सल है। यह स्क्रीन को पहली बार फोल्ड करने पर 7.9 इंच और फिर से फोल्ड करने पर 6.4 इंच में बदल जाती है। डिवाइस में 90Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट, और 1440Hz PWM डिमिंग रेट दिया गया है।
प्रोसेसर: इसमें Kirin 9010 SoC चिपसेट दिया गया है और यह EMUI 14.2 पर रन करता है। इसके अलावा यह फोन 16GB RAM और 1TB स्टोरेज के साथ आता है।
कैमरा और बैटरी: Huawei Mate XT Ultimate Design में 50MP का मेन कैमरा है, जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ 12MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और 12MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी है। फोन में सामने की तरफ 8MP का कैमरा है, जो सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए दिया गया है। इसमें 5,600mAh की बैटरी भी है, जो 66W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
कनेक्टिविटी और सिक्योरिटी: इस स्मार्टफोन में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.2, GPS, NFC और USB 3.1 Type-C पोर्ट जैसी कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं। सुरक्षा के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है। यह स्मार्टफोन IPX8 वाटर रेसिस्टेंस रेटिंग के साथ आता है।
यह भी पढ़ें – iPhone Price Drop: 43150 रुपये तक सस्ते हो गए iPhone 16 Pro मॉडल; चेक करें ऑफर्स और Deals
संबंधित खबरें
WhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
2 hrs agoसर्दियों में गीजर चलाने से पहले कर लें ये 7 काम, वरना होगी परेशानी
5 hrs agoAirtel यूजर्स को बड़ा झटका, कंपनी ने महंगे किए ये प्लान, इतनी बढ़ी कीमत
22 hrs agoGTA 6 खेलने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, बिना कंसोल के ऐसे खेल पाएंगे गेम
1 day agoजानें Flipkart या Amazon कहां मिलेंगी सबसे सस्ती डील्स?
1 day agoयूजर्स ध्यान दें, इन फोन्स में बंद हो सकता है WhatsApp!
1 day agoFlipkart सेल में ऑफर्स की बारिश! इतने सस्ते मिलेंगे iPhone 17 और MacBook
1 day agoभारत में लॉन्च हुआ Vivo का नया फोन V80, जानें कितनी है कीमत
1 day agoसर्दियों में AC ऑफ करने से पहले कर लें ये 3 काम, आगे नहीं होगी परेशानी
1 day agoOnePlus पर आ रही तगड़ी सेल, इन डिवाइस पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines