Huawei Mate XT Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने फोल्डेबल स्मार्टफोन की मजबूती को लेकर लोगों की सोच बदल दी है. Huawei Mate XT नाम के इस फोन को वीडियो में बार-बार जमीन पर पटका जाता है, लेकिन हर बार फोन बिना किसी नुकसान के काम करता नजर आता है. यही वजह है कि यह वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग Huawei Mate XT को अब तक का सबसे मजबूत फोल्डेबल फोन बता रहे हैं.
एक्स पर वायरल हुआ Huawei Mate XT का वीडियो
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ‘Ice Universe’ नाम के अकाउंट से Huawei Mate XT का एक 55 सेकंड का वीडियो शेयर किया गया है. पोस्ट में दावा किया गया है कि यह वीडियो इस फोन की मजबूती का पूरा सबूत है. वीडियो में एक शख्स फोन को टाइल्स वाले फर्श पर बार-बार जोर से फेंकता है.
फोल्ड और अनफोल्ड करके भी पटका गया फोन
वीडियो में देखा जा सकता है कि कभी फोन को फोल्ड करके जमीन पर फेंका जाता है और कभी पूरी तरह अनफोल्ड करके. एक सीन में तो डिस्प्ले को सीधा फर्श पर मारा जाता है. इसके बावजूद जब भी फोन उठाया जाता है, उसमें न तो स्क्रीन टूटी नजर आती है और न ही बॉडी पर कोई खास खरोंच दिखाई देती है. फोन पहले की तरह ही चालू हालत में रहता है.
क्यों नहीं टूटा Huawei Mate XT
Huawei Mate XT के सुरक्षित रहने की सबसे बड़ी वजह इसका खास डिजाइन है. इस फोन में अल्ट्रा-थिन ग्लास डिस्प्ले दिया गया है, जिसे कई लोग प्लास्टिक डिस्प्ले भी कहते हैं. यह डिस्प्ले आसानी से मुड़ जाता है, लेकिन मजबूती के मामले में भी काफी ठोस है. आम तौर पर फोल्डेबल फोन को सावधानी से इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है, लेकिन यह वीडियो दिखाता है कि Huawei Mate XT रफ एंड टफ है.
पानी से भी सुरक्षित, लेकिन भारत में नहीं उपलब्ध
Huawei Mate XT को IPX8 रेटिंग मिली हुई है, जिससे यह पानी से होने वाले नुकसान से सुरक्षित रहता है. फोन का वजन 298 ग्राम है. फिलहाल यह स्मार्टफोन भारतीय बाजार में उपलब्ध नहीं है. वायरल वीडियो और आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, Huawei Mate XT मजबूती और टेक्नोलॉजी के मामले में एक अलग पहचान बनाता नजर आ रहा है.
Huawei Mate XT के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
Huawei Mate XT अल्टीमेट में 10.2 इंच का फ्लेक्सिबल LTPO OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो फोन के पूरी तरह खुलने पर मिलता है. एक बार फोल्ड करने पर इसमें 7.9 इंच की स्क्रीन रहती है, जबकि पूरा फोल्ड करने पर बाहर की तरफ 6.4 इंच की डिस्प्ले मिलती है. फोन में कंपनी का इन-हाउस Kirin 9010 चिपसेट दिया गया है, साथ ही 16GB रैम और 1TB स्टोरेज मौजूद है. यह फोन 5 कैमरों के साथ आता है और इसमें 5600mAh की बैटरी दी गई है, जो 66W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है.
ये भी पढ़ें- Apple का बड़ा दांव! $1 बिलियन की डील से Google को बनाया AI पार्टनर, क्या है Tim Cook की प्लानिंग?
संबंधित खबरें
सर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
12 hrs agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
16 hrs agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
18 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
19 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
19 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines