Huawei Mate 70: अमेरिका द्वारा लगाए गए कुछ प्रतिबंधों की वजह से Huawei ने अमेरिकी कंपनियों द्वारा बनाए गए हार्डवेयर और सॉफ़्टवेयर का इस्तेमाल करने से इंकार कर दिया गया है। यही नहीं इन प्रतिबंधों के जवाब में Huawei ने अपने पहले गैर-एंड्रॉइड स्मार्टफोन की भी घोषणा कर दी है। जी हां, जल्द ही Huawei Mate 70 सीरीज में कस्टम HarmonyOS NEXT देखने को मिलेगा।
अब तक का सबसे पावरफुल Mate फोन
Huawei का लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन Mate 70 HarmonyOS NEXT के साथ आने वाला पहला डिवाइस है। यह न तो Android ऐप्स का सपोर्ट करता है और न ही Google सर्विस के साथ काम करता है। Huawei के चेयरमैन रिचर्ड यू ने इसे “अब तक का सबसे पावरफुल Mate फोन” बताया है। यह जल्द ही चीन में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
अगले साल से नहीं मिलेगा गूगल का Android
Huawei Mate 70 सीरीज में चार मॉडल Mate 70, Mate 70 Pro, Mate 70 Pro Plus और Mate 70 RS शामिल होगा। कंपनी इसे यूजर फ्रेंडली बनाने के लिए Android-बेस्ड HarmonyOS 4.3 और HarmonyOS NEXT के बीच स्विच करने का ऑप्शन भी दे रही है। हालांकि, अगले साल की शुरुआत से Huawei के सभी फोन और टैबलेट डिफ़ॉल्ट तौर से HarmonyOS NEXT पर बेस्ड होंगे।
डिवाइस की खासियतें और कीमतें
Mate 70 की शुरुआती कीमत 5,499 युआन यानी लगभग 64,000 रुपये है. जबकि Mate 70 Pro की कीमत 6,499 युआन यानी लगभग 75,667 रुपये है. डिवाइस में आपको सैटेलाइट कनेक्टिविटी, Wi-Fi 7 और 48MP टेलीफोटो कैमरा जैसी सुविधाएं मिलती हैं।
ये भी पढ़ें : भारत में कब लॉन्च होगा 6G? सामने आया बड़ा अपडेट, 5G में भी होगा ये बदलाव
वहीं, Mate 70 Pro Plus की कीमत 8,499 युआन यानी लगभग 98,952 रुपये है. जबकि Mate 70 RS की कीमत 11,999 युआन यानी लगभग 1,39,702 रुपये है. इसमें टाइटेनियम फ्रेम जैसे प्रीमियम फीचर्स शामिल हैं।
फोल्डेबल डिवाइस
Huawei ने Mate X6 नाम का एक नया फोल्डेबल डिवाइस भी पेश किया है। जिसमें 7.63 इंच का फोल्डेबल डिस्प्ले है और इसकी कीमत 12,999 युआन यानी लगभग 1,51,345 रुपये है. बता दें कि Huawei को 2019 से Google सर्विस के इस्तेमाल से बैन किया गया है। हालांकि, इसके बाद भी कंपनी ने अपने डिवाइस को Android-बेस्ड HarmonyOS के साथ शिप करना जारी रखा, क्योंकि Android एक ओपन-सोर्स प्लेटफॉर्म है लेकिन HarmonyOS NEXT के लॉन्च के साथ, Huawei पूरी तरह से अपने खुद के ऑपरेटिंग सिस्टम की ओर बढ़ रहा है।
संबंधित खबरें
सर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
12 hrs agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
16 hrs agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
18 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
19 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
19 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines