HP Pavilion Aero 13 Slim Laptop: एचपी ने भारत में अपना लेटेस्ट पवेलियन एयरो 13 नोटबुक लॉन्च हो गया है। एएमडी राइजेन™ 7 प्रोसेसर और रेडियोन™ ग्राफिक्स के साथ इसे अल्ट्रा स्टॉन्ग परफॉर्मेंस के लिए बनाया गया है। कंपनी की ये पेशकश नए जनरेशन के युवाओं के लिए खासतौर पर तैयार की गई है, जिसका इस्तेमाल कहीं भी और कभी भी बेहद आसानी से किया जा सकता है। आइए आपको पवेलियन एयरो 13 लैपटॉप के बारे में बताते हैं।
HP Pavilion Aero 13 Notebook Display
डिस्प्ले की बात करें तो ये 16:10 आस्पेक्ट रेश्यो के साथ एचपी का पहला पवेलियन लैपटॉप है। इसमें सुगम ब्राउजिंग के लिए 400 निट्स ब्राइटनेस, फ्लिकर-फ्री स्क्रीन और व्यू ब्लॉकिंग को रोकने के लिए 4-साइडेड नैरो बीजल डिस्प्ले दिया गया है। इसमें शार्प इमेज एवं टेक्स्ट के लिए 2.5के रिजॉल्यूशन और 100 प्रतिशत एसआरजीबी के साथ वाइडर कलर पैलेट है।
Redmi Note 12 Turbo 28 मार्च को होगा लॉन्च, कन्फर्म हुईं ये डिटेल्स!
HP Pavilion Aero 13 Performance
पवेलियन एयरो 13 में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए रेडियोन™ ग्राफिक्स के साथ एएमडी राइजेन™ 7000 सीरीज प्रोसेसर दिया गया है। इसमें एक साथ कई टास्क को संभालने के लिए डीडीआर5 रैम दिया गया है। बेहतर वीडियो कॉल के लिए एआई नॉइस रिमूवल का सपोर्ट मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाई-फाई 6 का सपोर्ट मिलता है। दावा है कि सिंगल चार्जिंग पर 10.5 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलती है।
Pavilion Aero 13 Slim Laptop Price &
कीमत की बात करें तो राइजेन5 के साथ एचपी पवेलियन एयरो 13 की शुरुआती कीमत 72,999 रुपये है। जबकि, राइजेन7 और 1 टीबी एसएसडी वाले एचपी पवेलियन एयरो 13 की शुरुआती कीमत 82,999 रुपये है।
और पढ़िए – Samsung Galaxy S23 को आधी कीमत में खरीदने का मौका! जानिए कैसे मिलेगा छूट का फायदा
Pavilion Aero 13 Availability in India
सिर्फ 970 ग्राम वजन वाला ये स्लिम लैपटॉप तीन रंगों में उपलब्ध है। आप इसके पेल रोज़ गोल्ड, वार्म गोल्ड और नैचुरल सिल्वर कलर ऑप्शन मिलेंगे। कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट http://www.hp.com से आप पवेलियन एयरो 13 नोटबुक को खरीद सकते हैं।
और पढ़िए – गैजेट्स से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ेंं
संबंधित खबरें
Google Maps को ऐसे करें Offline डाउनलोड, बिना इंटरनेट भी मिलेगा रास्ता
10 hrs agoDebit या Credit कार्ड खो जाए तो सबसे पहले क्या करें?
12 hrs agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
14 hrs agoक्या है Instagram पर आया MUSE? जानिए कैसे और क्या-क्या करेगा काम
15 hrs agoफोटो असली है या AI से बनी? Google के इस टूल से खुलेगा पूरा राज
1 day agoJioHotstar पर आने वाले Ads से हैं परेशान? एक बार ट्राई करें ये ट्रिक
1 day agoसिर्फ 56,990 में iPhone 17 Pro और 45,599 में खरीदें iPhone 17, जानें कैसे?
1 day agoसेल में जरा संभलकर! एक गलती और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
1 day agoWhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
2 days agoसर्दियों में गीजर चलाने से पहले कर लें ये 7 काम, वरना होगी परेशानी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines