HP Laptop Under 50000 Don’t Buy: फ्लिपकार्ट और अमेजन पर आज से सेल शुरू हो गई है। बहुत से लोग इस सेल में नए फोन से लेकर लैपटॉप खरीदने की सोच रहे हैं। कई बड़े टेक दिग्गज तो सेल में अपने नए लैपटॉप भी लॉन्च करने वाले हैं। ऐसे में अगर आप भी काफी टाइम से ऐसे ही किसी मौके की तलाश थी और 50 हजार के बजट में HP का लैपटॉप लेने की सोच रहे हैं तो जरा रुकिए, हाल ही में एक डिजिटल क्रिएटर ने 50 हजार के बजट में HP के लैपटॉप नहीं लेने की सलाह दी है।
जी हां, टेक इन्फ्लुएंसर ने ऐसे 3 कारण बताएं हैं, जिनकी वजह से आपको यह लैपटॉप नहीं लेना चाहिए। दरअसल Reyan ने अपने इंस्टाग्राम Techopedia पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने 50 हजार के बजट में HP लैपटॉप न लेने के लिए कहा है। साथ ही उन्होंने अपना पर्सनल एक्सपीरियंस शेयर किया है। चलिए इसके बारे में जानते हैं…
50 हजार के बजट में क्यों न लें HP Laptop?
प्लास्टिक बिल्ड
HP के ज्यादातर लैपटॉप 50 हजार के बजट में आज भी प्लास्टिक बिल्ड के साथ आते हैं। जो इसे कहीं न कहीं अन्य कंपनियों से पीछे कर देता है। इतना ही नहीं, अगर आप लैपटॉप का ज्यादा यूज करते हैं तो एक या 2 साल के अंदर लैपटॉप का कलर भी फेड होने लगता है। जो दिखने में काफी खराब लगता है। यही नहीं HP के बजट लैपटॉप में कुछ वक्त बाद बैटरी की भी काफी ज्यादा प्रॉब्लम होने लगती है।
Hinge Problem
Hp के लैपटॉप में सबसे ज्यादा हिन्ज प्रॉब्लम भी देखने को मिलती है। पिछले कुछ वक्त में ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जिसमें HP लैपटॉप के सिर्फ 2 साल में ही हिन्ज टूट गए। हमारे एक साथी के साथ भी ऐसी ही समस्या देखने को मिली थी। बाद में इस हिन्ज को रिपेयर करवाने में काफी खर्चा आता है।
हाई रिपेयर कॉस्ट
HP लैपटॉप का रिपेयर कॉस्ट भी काफी हाई होता है। अगर आपको भी लैपटॉप लेने के बाद हिन्ज प्रॉब्लम आती है तो कंपनी से इसे ठीक करवाने पर आपको 6 हजार रुपये तक खर्च करने पड़ सकते हैं। हालांकि इसमें हम सिर्फ बजट रेंज में आने वाले लैपटॉप की बात कर रहे हैं। प्रीमियम सेगमेंट में कंपनी काफी दमदार लैपटॉप भी ऑफर कर रही है, जो एप्पल जैसे ब्रांड को टक्कर दे सकते हैं।
संबंधित खबरें
WhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
11 hrs agoसर्दियों में गीजर चलाने से पहले कर लें ये 7 काम, वरना होगी परेशानी
14 hrs agoAirtel यूजर्स को बड़ा झटका, कंपनी ने महंगे किए ये प्लान, इतनी बढ़ी कीमत
1 day agoGTA 6 खेलने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, बिना कंसोल के ऐसे खेल पाएंगे गेम
1 day agoजानें Flipkart या Amazon कहां मिलेंगी सबसे सस्ती डील्स?
1 day agoयूजर्स ध्यान दें, इन फोन्स में बंद हो सकता है WhatsApp!
1 day agoFlipkart सेल में ऑफर्स की बारिश! इतने सस्ते मिलेंगे iPhone 17 और MacBook
1 day agoभारत में लॉन्च हुआ Vivo का नया फोन V80, जानें कितनी है कीमत
2 days agoसर्दियों में AC ऑफ करने से पहले कर लें ये 3 काम, आगे नहीं होगी परेशानी
2 days agoOnePlus पर आ रही तगड़ी सेल, इन डिवाइस पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines