How to Watch Free IPL on any TV: क्या आपके घर में अभी भी पुराना टीवी या नॉन-स्मार्ट टीवी लगा हुआ है? और आप अभी भी आईपीएल का मजा लेने के लिए डीटीएच पर स्टार स्पोर्ट्स टीवी चैनल को सब्सक्राइब किए हुए हैं और हर महीने एक चैनल के लिए 22.42 रुपये खर्च कर रहे हैं, तो आज हम आपके लिए बहुत ही कमाल का जुगाड़ लेकर आए हैं जिसका यूज करके आप अपने ये पैसे बचा सकते हैं। साथ ही आप इस जुगाड़ से कई OTT जैसे JioCinema, अमेजन प्राइम और नेटफ्लिक्स समेत कई ऐप्स को अपने नॉर्मल टीवी में चला सकते हैं।
Smart TV पर खर्च करने की नहीं है जरूरत
बस इसके लिए आपको एक स्मार्ट टीवी डोंगल की जरूरत पड़ेगी। जिसके बाद आप JioCinema का जरिए आईपीएल 2024 को फ्री में अपने टीवी पर देख सकते हैं। JioCinema इस वक्त ऐप में लॉगिन किए बिना भी सीधे मैच को देखने की सुविधा दे रहा है। मैच को फ्री में देखने के लिए आपको नए स्मार्ट टीवी पर भी पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है, जिससे आप हजारों रुपये बच जाएंगे। चलिए इस ट्रिक के बारे में विस्तार से जानते हैं…
ये भी पढ़ें : Flipkart से पहले Amazon पर शुरू होने वाली है Summer Sale, कई सामान मिलेंगे आधे दाम में!
Smart TV Dongle
इसके लिए आपको बस एक स्मार्ट टीवी डोंगल चाहिए। बाजार में बहुत सी स्मार्ट टीवी डोंगल उपलब्ध हैं जैसे अमेजन फायर टीवी स्टिक, गूगल क्रोमकास्ट, एमआई टीवी स्टिक, रियलमी स्मार्ट टीवी स्टिक, एप्पल टीवी आदि। इन डोंगल का स्टार्टिंग प्राइस 1,500 रुपये है। अगर आप चाहें तो ज्यादा महंगे ऑप्शन को भी चुन सकते हैं, लेकिन पुराने टीवी पर ज्यादा खर्चा न करें।
नॉर्मल टीवी हो जाएगा स्मार्ट
इन डोंगल को इनस्टॉल करते ही आपका नॉर्मल टीवी एक स्मार्ट टीवी में बदल जाएगा जिसके बाद आप मैच को JioCinema ऐप के जरिए फ्री में देख सकते हैं। इसके अलावा आप अब टीवी में अमेजन प्राइम और नेटफ्लिक्स समेत कई ऐप्स को यूज कर सकते हैं। हालांकि अगर आपके टीवी में एचडीएमआई पोर्ट नहीं है, तो यह मेथड काम नहीं करेगा। इसके अलावा, अगर आपके टीवी में सिर्फ एक एचडीएमआई पोर्ट है, तो आपको एक्सटेंडर लेना होगा।
संबंधित खबरें
सर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
12 hrs agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
16 hrs agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
18 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
19 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
19 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines