How to use Vanish Mode on Instagram: इंस्टाग्राम प्लेटफॉर्म पर यूजर्स के एक्सपीरियंस को और भी बेहतर बनाने के लिए लगातार नए-नए फीचर्स को रोल आउट कर रहा है। हाल के दिनों में मेटा ने प्लेटफार्म पर रील्स सेक्शन में कई नए फीचर्स को पेश किया है, जिन्होंने क्रिएटर्स की लाइफ को काफी आसान बना दिया है। कंपनी प्लेटफार्म पर प्राइवेसी से जुड़े भी कई फीचर्स पेश कर रही है।
वहीं कंपनी ने हाल ही में एक ऐसा फीचर पेश किया है जो आपकी चैट्स को डबल सिक्योर बना देगा। जी हां, अगर आप इस फीचर का यूज करके चैट करेंगे तो आपकी चैट लीक होने की संभावना न के बराबर हो जाएगी। दरअसल इस फीचर का नाम ‘वैनिश मोड’ है, जो यूजर्स को इंस्टाग्राम चैट यानी उनके डीएम में एक-दूसरे को भेजे गए मैसेज, फोटो, वीडियो और अन्य कंटेंट को देखने के बाद गायब कर देता है। हालांकि इस फीचर को यूज करने के लिए आपको कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा। चलिए इसके बारे में जानते हैं…
इंस्टाग्राम पर वैनिश मोड कैसे यूज करें?
- अपने मोबाइल फोन या टैबलेट पर इंस्टाग्राम ऐप ओपन करें।
- स्क्रीन के ऊपरी दाएं कोने में मैसेज आइकन पर क्लिक करें।
- अब कोई भी चैट ओपन करें या ‘+’ आइकन पर क्लिक करके न्यू चैट ओपन करें।
- चैट ओपन होने के बाद स्क्रीन के नीचे से स्वाइप करें और एक-दो सेकंड तक रुकें।
- इसके बाद स्क्रीन पर आपको एक कन्फर्मेशन मैसेज दिखाई देगा जिसमें लिखा होगा कि वैनिश मूड ऑन हो गया है।
- इतना करते ही चैट का बैकग्राउंड भी बदल जाएगा, जिससे आपको पता चल जाएगा कि वैनिश मोड ओपन हो गया है।
- एक बार ये मोड ऑन होने पर, भेजा गया कोई भी मैसेज रीड होने के बाद अपने आप डिलीट हो जाएगा। इस मोड में टेक्स्ट के साथ-साथ फोटो, वीडियो और यहां तक कि Stories पर किए गए रिप्लाई भी गायब हो जाएंगे।
ये भी पढ़ें : E-Challan Scam: चालान कटने का आया है मैसेज तो हो जाएं सावधान! बैंक खाता हो सकता है खाली
स्क्रीनशॉट पर मिलेगा अलर्ट
हालांकि इस मोड में स्क्रीनशॉट और स्क्रीन रिकॉर्डिंग अभी भी की जा सकती है लेकिन अगर कोई स्क्रीनशॉट या स्क्रीन रिकॉर्डिंग करता है तो आपको इसका एक नोटिफिकेशन मिल जाएगा। इसके अलावा यूजर्स गायब होने वाले मैसेज को सेव, कॉपी या फॉरवर्ड नहीं कर सकते।
इंस्टाग्राम पर वैनिश मोड को ऑफ कैसे करें?
- इस मोड को ऑफ करने के लिए पहले की तरह उस चैट को ओपन करें जहां वैनिश मोड ऑन है।
- इसके बाद स्क्रीन के नीचे से फिर ऊपर की ओर स्वाइप करें और कुछ देर होल्ड करें।
- अब आपको एक मैसेज दिखाई देगा जहां ‘वैनिश मोड को बंद करने के लिए रिलीज करें’ मैसेज दिखेगा।
- इतना करते ही उस चैट से वैनिश मोड ऑफ हो जाएगा।
पर्सनल चैट में कर सकते हैं यूज
बता दें कि इंस्टाग्राम का वैनिश मोड फीचर स्नैपचैट के सेल्फ-इरेज़िंग फीचर के जैसा ही है। हालांकि यह केवल मैन्युअल तरह से ऑन करने पर ही काम करता है। साथ ही, यह फीचर सिर्फ पर्सनल चैट में ही काम करता है, ग्रुप चैट में आप इसका इस्तेमाल नहीं कर सकते।
संबंधित खबरें
स्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
12 hrs ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
14 hrs agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
16 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
17 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
19 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
2 days agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines