TV as PC: आजकल स्मार्टफोन काफी एडवांस हो गए हैं, लेकिन कुछ ऐसे काम अब भी हैं जिनके लिए कंप्यूटर या लैपटॉप की जरूरत पड़ती है. मगर क्या आप जानते हैं कि आप चाहें तो अपने टीवी को भी कंप्यूटर की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं? यानी बिना नया लैपटॉप या पीसी खरीदे, आप अपने टीवी पर ही ऑफिस, इंटरनेट ब्राउजिंग और दूसरे जरूरी काम कर सकते हैं. इसके लिए बस कुछ आसान चीजें और थोड़ी समझदारी चाहिए.
कीबोर्ड और माउस से बनाएं स्मार्ट टीवी को कंप्यूटर
अगर आपके पास स्मार्ट टीवी है, तो आपको बस एक कीबोर्ड और माउस की जरूरत पड़ेगी. टीवी पर मौजूद Google Play Store से किसी वेब ब्राउजर ऐप को डाउनलोड करें. अब माउस और कीबोर्ड को टीवी से कनेक्ट करें और इंटरनेट चलाना शुरू कर दें.
आप यहां से ईमेल चेक कर सकते हैं, वीडियो देख सकते हैं, या Microsoft Office के ऑनलाइन वर्जन का इस्तेमाल करके डॉक्युमेंट्स और प्रेजेंटेशन बना सकते हैं. यानी आपका टीवी एक पूरा मिनी कंप्यूटर बन जाएगा.
स्मार्टफोन से वायरलेस कनेक्ट कर लें टीवी
अगर आप Samsung या Motorola जैसे ब्रांड का स्मार्टफोन इस्तेमाल करते हैं, तो आपको यह काम और आसान हो जाएगा. इन फोनों में पहले से ही PC Mode का फीचर मौजूद होता है- सैमसंग में इसे Dex Mode और मोटोरोला में Smart Connect कहा जाता है.
फोन को टीवी से वायरलेस या केबल के जरिए कनेक्ट करें, और टीवी स्क्रीन पर कंप्यूटर जैसा इंटरफेस दिखाई देगा. इस पर आप अपने सारे मोबाइल ऐप्स, इंटरनेट और डॉक्युमेंट्स को बड़े स्क्रीन पर चला सकते हैं.
Google Pixel यूजर्स के लिए नया फीचर आने वाला है
अगर आपके पास Google Pixel स्मार्टफोन है, तो आपके लिए भी खुशखबरी है. गूगल जल्द ही इसमें Desktop Mode फीचर लाने वाला है. इसके जरिए Pixel यूजर्स भी अपने फोन को टीवी से कनेक्ट करके उसे कंप्यूटर की तरह इस्तेमाल कर पाएंगे. इस मोड में टीवी पर फाइल्स, ऐप्स और ब्राउजर को एकदम डेस्कटॉप जैसी स्टाइल में इस्तेमाल किया जा सकेगा.
नॉन-स्मार्ट टीवी को भी बनाएं कंप्यूटर
अगर आपका टीवी स्मार्ट नहीं है, तब भी परेशान होने की जरूरत नहीं है. आप अपने स्मार्टफोन को HDMI To Type-C केबल से टीवी से जोड़ सकते हैं. अगर आपका फोन डेस्कटॉप मोड सपोर्ट करता है, तो टीवी पर वही इंटरफेस दिखाई देगा जो किसी कंप्यूटर का होता है.
इस तरीके से आप बिना किसी स्मार्ट टीवी के भी अपने फोन को कंप्यूटर की तरह यूज़ कर सकते हैं.
फायर स्टिक की मदद से करें इंटरनेट सर्फिंग
अगर आपके पास Amazon Fire Stick या कोई और स्ट्रीमिंग डिवाइस है, तो उसका भी फायदा उठा सकते हैं. इसे टीवी में लगाकर किसी ब्राउजर ऐप को इंस्टॉल करें. अब कीबोर्ड और माउस कनेक्ट करें और आराम से इंटरनेट चला सकते हैं. इससे आप नॉन-स्मार्ट टीवी पर भी कंप्यूटर जैसे कई काम कर सकते हैं.
टीवी बनेगा सस्ता पीसी
इन आसान तरीकों से आप अपने घर के टीवी को एक लो-कॉस्ट पीसी में बदल सकते हैं. इसमें न तो नया सिस्टम खरीदने की जरूरत है और न ही महंगे सेटअप की. बस कीबोर्ड, माउस और सही कनेक्शन से आपका टीवी काम करेगा बिल्कुल एक पर्सनल कंप्यूटर की तरह.
ये भी पढ़ें- फैंस के लिए बुरी खबर, GTA 6 की रिलीज फिर टली, अब इस दिन लॉन्च होगा गेम
संबंधित खबरें
सर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
9 hrs agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
14 hrs agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
16 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
16 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
17 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines