Magic Eraser AI Feature: क्या आप भी एक पुराना iPhone इस्तेमाल कर रहे हैं? और आपको लगता है कि इसमें लेटेस्ट AI फीचर्स का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता, तो ये खबर आपकी काफी ज्यादा मदद कर सकती है। हम इस लेख में आपको अपने पुराने iPhone पर भी ऑब्जेक्ट रिमूवल जैसे एडवांस AI फीचर को इस्तेमाल करने का तरीका बताएंगे जिसे कंपनी ने सिर्फ और सिर्फ लेटेस्ट आईफोन 16 सीरीज में ऐड किया है। इस फीचर से आप अपनी तस्वीरों से फालतू चीजों को रिमूव कर सकते हैं। चलिए इसके बारे में जानें…
बस करना होगा ये एक काम
दरअसल, इसके लिए आपको अपने पुराने आईफोन में Google Photos का सहारा लेना होगा। इसकी मदद से आप अपने पुराने आईफोन पर लेटेस्ट ऑब्जेक्ट रिमूवल फीचर यूज कर सकते हैं। Google Photos में मौजूद Magic Eraser फीचर भी एप्पल के ऑब्जेक्ट रिमूवल फीचर की तरह ही काम करता है जिसकी मदद से आप तस्वीरों से अनचाहे ऑब्जेक्ट्स, लोगों या डिस्टर्बिंग बैकग्राउंड को आसानी से हटा सकते हैं।
ऐसे करें Magic Eraser का यूज
- इसके लिए सबसे पहले अपने iPhone पर Google Photos ऐप डाउनलोड करें।
- इसके बाद ऐप में लॉग इन करें और वह फोटो सेलेक्ट करें जिससे आप ऑब्जेक्ट हटाना चाहते हैं।
- इसके बाद स्क्रीन के नीचे दिए गए ‘Edit’ ऑप्शन पर टैप करें।
- यहां आपको ‘Magic Eraser’ का ऑप्शन दिख जाएगा।
- अब बस जिस ऑब्जेक्ट को रिमूव करना है, उसे हाइलाइट करें।
- इतना करते ही Google Photos अपने आप उसे रिमूव कर देगा।
ये भी पढ़ें : X पर एक नहीं, तीन बार साइबर अटैक, क्या ये टाइमलाइन फॉलो कर रहे अटैकर?
किसी भी iPhone पर करें इस्तेमाल
Google Photos का Magic Eraser फीचर नए ही नहीं, बल्कि पुराने iPhone मॉडल्स पर भी जबरदस्त काम करता है। इसका मतलब है कि भले ही आपके फोन में iOS का लेटेस्ट वर्जन न हो, फिर भी आप AI एडिटिंग वाले इस खास फीचर का मजा ले सकते हैं। इस ट्रिक से आप पुराने iPhone पर ही महंगा आईफोन वाला फीचर इस्तेमाल कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 hr agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
2 hrs agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
4 hrs agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
6 hrs ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
8 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
2 days agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 days agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines