How to unlock iPhone after owner dies: सुरक्षा के मामले में अक्सर आईफोन का नाम सबसे पहले आता है। अभी तक इस कंपनी को टक्कर देने के लिए तमाम स्मार्टफोन निर्माता कंपनी की कोशिश जारी है। ये ही एक कारण है कि अपनी महंगी कीमत होने के बाद भी आज के समय में लाखों लोगों के हाथ में आपको आईफोन देखने को मिल सकता है। हालांकि, ईएमआई सुविधा के आने से भी आईफोन यूजर्स की गिनती में बढ़ोतरी पिछले सालों की तुलना में बढ़ गई है। मगर सबके खरीदने की वजह कहीं न कहीं सुरक्षा को लेकर अधिक सावधानी और फीचर्स का होना रहा है।
सभी अपने फोन में प्राइवेसी का खास ध्यान रखते हैं। कई यूजर्स जरूरी दस्तावेजों को भी अपने फोन में सेव रखना पसंद करते हैं तो कुछ अपनी नीजी जिंदगी को और प्राइवेट बनाए रखने के लिए फोन में लॉक का इस्तेमाल करते हैं। बात करें आईफोन की तो उसके मालिक के मरने के बाद कैसे पासवर्ड की जानकारी न होने पर अनलॉक किया जाए ये एक कठिन काम हो सकता है।
iPhone के मालिक के मरने के बाद आईफोन को अनलॉक कैसे करें?
किसी कारण अगर आईफोन यूजर की मौत हो जाती है और तस्वीर, दस्तावेज आदि के लिए उसके आईफोन को अनलॉक करने की जरूरत पड़े तो आप सबसे पहले क्या करेंगें? तत्काल में आपको भी शायद पासकोड क्रैक करने का विचार आएगा, जो आप किसी किसी नजदीकी मोबाइल स्टोर पर जाकर करवाना चाहेंगे, लेकिन एप्पल के लेटेस्ट iOS पर चलने वाले iPhone के पासकोड को क्रैक करना आसान नहीं है, इसके लिए आपको कई तरह की प्रक्रिया से गुजरना होगा, लेकिन इनके बारे में सिर्फ सरकारी एजेंसियां ही जानती है। भारतीय कानूनी तरीके से भी एप्पल यूजर्स का पर्सनल डेटा हासिल आसान नहीं है।
ये टिप्स आ सकते हैं काम
1. iCloud के माध्यम से डेटा कैसे रिकवर
आपके पास अगर अपने प्रियजन के iCloud अकाउंट का लॉगिन आईडी-पासवर्ड है, तो आप उनके आईफोन अनलॉक कर सकते हैं। हालांकि, इसमें समस्य तब आ सकती है जब आईफोन यूजर ने अपने फोन में iCloud अकाउंट का इस्तेमाल न किया हो। iCloud के जरिए आप यूजर के सभी डेटा को हासिल करने में सक्षम हो सकते हैं। वेबसाइट पर जाकर iCloud ओपन करें और वहां लॉगिन करके पासवर्ड को रिसेट करके आईफोन अनलॉक कर सकते हैं।
2. Apple सहायता से संपर्क करें
जैसा कि आप एप्पल की पासवर्ड पॉलिस की बारे में जानते हैं तो ऐसे में लोगों के लिए अपने मृत करीबी के आईफोन को अनलॉक करना आसान नहीं हो सकता है, लेकिन आप एप्पल सपोर्ट से संपर्क करके एक बार कोशिश कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
अब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 hrs agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
3 hrs agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
19 hrs ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
21 hrs agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
23 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
1 day agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
1 day agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
2 days agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines