How To Turn WhatsApp Voice Message Into Text: WhatsApp ने एक ऐसा फीचर पेश किया है जो वॉइस मैसेज सुनने की दिक्कत हमेशा के लिए खत्म कर देगा. कई बार हम मीटिंग में हों, किसी शांत जगह पर न हों या ईयरफोन न हो- ऐसे में वॉइस नोट सुनना मुश्किल हो जाता है. इसी परेशानी को दूर करने के लिए WhatsApp अब वॉइस मैसेज को टेक्स्ट में बदलकर पढ़ने की सुविधा दे रहा है. यह फीचर एंड्रॉयड और iOS दोनों के लिए ग्लोबली रोलआउट होना शुरू हो गया है और आने वाले हफ्तों में सभी यूज़र्स तक पहुंच जाएगा.
फीचर कैसे काम करता है?
WhatsApp ने यह तो साफ नहीं किया कि यह ट्रांसक्रिप्शन फीचर AI की मदद से काम करता है या नहीं. लेकिन कंपनी ने बताया है कि वॉइस मैसेज का ट्रांसक्रिप्शन पूरी तरह मोबाइल डिवाइस पर ही किया जाता है. इसका मतलब है कि मैसेज एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड ही रहता है और WhatsApp भी इसे सुन या पढ़ नहीं सकता. गोपनीयता पर असर डाले बिना यह फीचर बिल्कुल सुरक्षित तरीके से काम करता है.
कौन-कौन सी भाषाओं में मिलेगा फीचर?
कंपनी के अनुसार यह फीचर अभी अंग्रेजी, पुर्तगाली, स्पेनिश और रूसी में उपलब्ध है. लेकिन ऐप के बीटा वर्ज़न में पहले से ही हिंदी वॉइस मैसेज को टेक्स्ट में बदलने का ऑप्शन भी दिखाई दे रहा है. उम्मीद है कि आने वाले अपडेट्स में हिंदी सपोर्ट आधिकारिक रूप से जारी हो जाएगा.
Voice Transcript फीचर ऑन कैसे करें?
यह फीचर डिफॉल्ट रूप से बंद रहता है, यानी इसे इस्तेमाल करने के लिए आपको सेटिंग्स में जाकर इसे मैन्युअली ऑन करना होगा. तरीका बेहद आसान है:
- WhatsApp खोलें और Settings → Chats में जाएं.
- नीचे स्क्रोल करें और Voice Message Transcripts को ऑन करें.
- अपनी पसंद की भाषा चुनें.
- भाषा का पैकेज डाउनलोड करें और Set Up Now पर टैप करें.
- अब किसी भी वॉइस मैसेज पर लंबे समय तक प्रेस करें और Transcribe पर क्लिक करें- आपका वॉइस नोट टेक्स्ट में बदल जाएगा.
फीचर क्यों है खास?
यह फीचर उन लोगों के लिए बेहद उपयोगी है जो अक्सर वॉइस नोट्स भेजते या पाते हैं, लेकिन हर समय उन्हें सुन पाना संभव नहीं होता. चाहे ऑफिस मीटिंग में हों, क्लास में बैठे हों या सफर में हों- अब हर वॉइस मैसेज को तुरंत पढ़ा जा सकता है.
ये भी पढ़ें- iPhone Live Translation: कॉल, मैसेज और बातचीत में रियल-टाइम ट्रांसलेशन ऐसे करें ऑन
संबंधित खबरें
Google का नया AI ऐप Dreambeans क्या है? जानिए कैसे करेगा काम
1 hr agoAirPods में क्या है Adaptive Audio फीचर? कैसे करें इस्तेमाल
3 hrs agoWhatsApp पर आया कमाल का फीचर! बस एक टैप में होंगे ये काम
5 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
6 hrs agoJio यूजर्स की मौज! कंपनी ने लॉन्च किए 6 नए वॉयस ओनली रिचार्ज
7 hrs agoहार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
2 days agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
2 days agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
2 days agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
2 days agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines