Transfer Data From Old iPhone: Apple iPhone 15 सीरीज इस समय भारत समेत दुनिया के कई देशों में खरीद के लिए उपलब्ध है। नए iPhone 15 के रेगुलर मॉडल की कीमत 79,990 रुपये से शुरू होती है जबकि iPhone 15 Pro इस समय 1,34,900 रुपये में खरीद के लिए उपलब्ध है। वहीं नया iPhone खरीदने के बाद, iPhone यूजर्स के सामने सबसे मुश्किल काम अपने मोबाइल डेटा जैसे फाइलें, टेक्स्ट, डॉक्यूमेंट, तस्वीरें आदि को नए iPhone में ट्रांसफर करना है। इसलिए, आपकी इस समस्या को दूर करने के लिए, हमने iPhone डेटा को लेटेस्ट iPhone 15 में ट्रांसफर करने का सबसे बेस्ट तरीका बताया है, चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
पुराने iPhone से iPhone 15 में डेटा ट्रांसफर कैसे करें?
iPhone यूजर को सबसे पहले iCloud पर अपने डाटा का बैकअप लेना है। डेटा का बैकअप लेने के लिए, अपने iPhone सेटिंग्स पर जाएं और iCloud बैकअप चेक करें। एक बार बैकअप हो जाने के बाद, iPhone 15 सेट करें और अपने Apple अकाउंट में साइन इन करें और कुछ ही मिनटों में आपका सारा डाटा आपके नए फोन पर पहुंच जाएगा।
यूजर्स अपना फोन सेट करते समय अपने डेटा को सीधे अपने पुराने iPhone से नए iPhone 15 में ट्रांसफर कर सकते हैं। ये जरूर चेक कर लें कि ट्रांसफर के लिए दोनों डिवाइस वाईफाई से जुड़े हों। ट्रांसफर का टाइम आपके फोन में मौजूद फाइल के साइज पर निर्भर करता है।
ये भी पढ़ें: OnePlus 11R खरीदने का जबरदस्त मौका, iPhone 13 भी मिलेगा 39,999 रुपये में
पुराने iPhone से डेटा को ट्रांसफर करने का एक और आसान तरीका है, लेकिन इसके लिए आपके पास एक Mac होना बेहद जरूरी है। डेटा का आसानी से बैकअप लेने के लिए आपको सबसे पहले अपने iPhone को Mac के साथ प्लग इन करना होगा। इसके बाद आपका आईफोन मैक पर दिखने लगेगा। इसके अलावा iTunes सॉफ्टवेयर के जरिए आप विंडोज लैपटॉप में भी अपने फोन का डाटा सेव कर सकते हैं।
एंड्रॉइड स्मार्टफोन से iPhone में डेटा ट्रांसफर कैसे करें?
- सबसे पहले अपने नए iPhone को सेटअप करें।
- इसके बाद ट्रांसफर डाटा फ्रॉम एंड्राइड पर क्लिक करें।
- इसके लिए अब आपको अपने एंड्रॉइड डिवाइस पर एक ऍप डाउनलोड करना होगा।
- अपने एंड्रॉइड फोन पर, “Move to iOS App” डाउनलोड करें।
- ऐप सेट करने के बाद, 6 डिजिट का एक कोड मिलेगा जिसे आपको अपने iPhone पर डालना है।
- इसके बाद अब आपका डाटा ट्रांसफर होना शुरू हो जाएगा।
संबंधित खबरें
मोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
25 mins agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
1 hr agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
4 hrs agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
1 day agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
1 day agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
1 day agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
2 days agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
2 days agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
2 days agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines