News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read MoreTransfer Data From Old iPhone: Apple iPhone 15 सीरीज इस समय भारत समेत दुनिया के कई देशों में खरीद के लिए उपलब्ध है। नए iPhone 15 के रेगुलर मॉडल की कीमत 79,990 रुपये से शुरू होती है जबकि iPhone 15 Pro इस समय 1,34,900 रुपये में खरीद के लिए उपलब्ध है। वहीं नया iPhone खरीदने के बाद, iPhone यूजर्स के सामने सबसे मुश्किल काम अपने मोबाइल डेटा जैसे फाइलें, टेक्स्ट, डॉक्यूमेंट, तस्वीरें आदि को नए iPhone में ट्रांसफर करना है। इसलिए, आपकी इस समस्या को दूर करने के लिए, हमने iPhone डेटा को लेटेस्ट iPhone 15 में ट्रांसफर करने का सबसे बेस्ट तरीका बताया है, चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
iPhone यूजर को सबसे पहले iCloud पर अपने डाटा का बैकअप लेना है। डेटा का बैकअप लेने के लिए, अपने iPhone सेटिंग्स पर जाएं और iCloud बैकअप चेक करें। एक बार बैकअप हो जाने के बाद, iPhone 15 सेट करें और अपने Apple अकाउंट में साइन इन करें और कुछ ही मिनटों में आपका सारा डाटा आपके नए फोन पर पहुंच जाएगा।
यूजर्स अपना फोन सेट करते समय अपने डेटा को सीधे अपने पुराने iPhone से नए iPhone 15 में ट्रांसफर कर सकते हैं। ये जरूर चेक कर लें कि ट्रांसफर के लिए दोनों डिवाइस वाईफाई से जुड़े हों। ट्रांसफर का टाइम आपके फोन में मौजूद फाइल के साइज पर निर्भर करता है।
ये भी पढ़ें: OnePlus 11R खरीदने का जबरदस्त मौका, iPhone 13 भी मिलेगा 39,999 रुपये में
पुराने iPhone से डेटा को ट्रांसफर करने का एक और आसान तरीका है, लेकिन इसके लिए आपके पास एक Mac होना बेहद जरूरी है। डेटा का आसानी से बैकअप लेने के लिए आपको सबसे पहले अपने iPhone को Mac के साथ प्लग इन करना होगा। इसके बाद आपका आईफोन मैक पर दिखने लगेगा। इसके अलावा iTunes सॉफ्टवेयर के जरिए आप विंडोज लैपटॉप में भी अपने फोन का डाटा सेव कर सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें गैजेट्स, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।