How to Transfer Data from Android to Laptop: आजकल स्मार्टफोन कम से कम 128GB स्टोरेज के साथ आते हैं, लेकिन कुछ यूजर्स लिए ये स्पेस काफी कम है। इससे बचने के लिए हम में से ज्यादातर लोग बाद में या तो क्लाउड स्टोरेज का यूज करते हैं या PC या लैपटॉप में अपना सारा डाटा ट्रांसफर कर देते हैं। अगर इंटरनेट स्पीड अच्छी है तो क्लाउड पर कुछ ही देर में सारा डाटा सेव हो जाता है लेकिन जब बात लैपटॉप में ट्रांसफर करने की आती है तो आज भी हम वही USB से ट्रांसफर करने बैठ जाते हैं।
ये मेथड काफी स्लो है, जो काम मिनटों में होना चाहिए उसे करने में कई घंटे लग जाते हैं। इसी समस्या को दूर करने के लिए आज हम आपके लिए एक जबरदस्त एंड्रॉयड ऐप लेकर आए हैं जिससे आप एक क्लिक पर सारा डाटा ट्रांसफर कर सकते हैं और खास बात यह है कि इसके लिए आपको कोई USB केबल की भी जरूर नहीं है। इस ऐप का नाम Plain App है जो प्ले स्टोर पर फ्री में उपलब्ध है। आइये वीडियो से जानते हैं कैसे आप इसका यूज कर सकते हैं। नीचे वीडियो में इसे इस्तेमाल करने का पूरा प्रोसेस बताया गया है।
वीडियो से समझिए ऐप यूज करने का पूरा प्रोसेस
ShareDrop भी कर सकते हैं यूज
इसके अलावा आप शेयर ड्रॉप का भी यूज कर सकते हैं, जो आपके एंड्रॉयड फोन से आपके विंडोज पीसी या मैक पर फाइल्स को ट्रांसफर करने के लिए एक फ्री ओपन सोर्स वेब ऐप है। आपको इसके लिए किसी भी डिवाइस पर कोई ऐप इंस्टॉल करने की भी जरूरत नहीं है। ये ऐप वेब-बेस्ड है और एन्क्रिप्टेड पीयर-टू-पीयर कनेक्शन का यूज करता है। फाइल्स को ट्रांसफर करने के लिए सॉफ्टवेयर वेब रियल-टाइम कम्युनिकेशन तकनीक का यूज करता है। आइये स्टेप बाय स्टेप वीडियो से जानते हैं कैसे आप इसका यूज कर सकते हैं।
वीडियो से समझिए शेयर ड्रॉप कैसे करें यूज?
संबंधित खबरें
4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
1 hr agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines