हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

WhatsApp से Arattai ऐप पर मिनटों में ट्रांसफर करें चैट, ये है Step By Step प्रोसेस

जानें कैसे WhatsApp से Arattai ऐप पर आसानी से स्विच करें. मिनटों में दोस्तों को इनवाइट करें और अपनी चैट्स ट्रांसफर करें. आसान स्टेप्स यहां पढ़ें.

विज्ञापन
Arattai ऐप.(News 24 GFX)

Transfer chat from Whatsapp to Arattai: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वदेशी अपनाओ आह्वान के बाद देशभर में लोग भारतीय ऐप्स को अपना रहे हैं. इसी कड़ी में Zoho कंपनी का Arattai ऐप तेजी से पॉपुलर हो रहा है. पहले जहां इस ऐप के रोजाना केवल 3,000 डाउनलोड होते थे, वहीं अब यह आंकड़ा बढ़कर 3.5 लाख तक पहुंच गया है.

WhatsApp से शिफ्ट होने में आ रही दिक्कत

कई लोग इस ऐप पर आना चाहते हैं, लेकिन दिक्कत यह है कि उनके दोस्त या परिवार वाले अभी भी WhatsApp पर हैं. दूसरी बड़ी परेशानी यह है कि पुराने चैट्स भी WhatsApp पर ही पड़े रहते हैं. अच्छी बात यह है कि Arattai ऐप पर न सिर्फ आप अपने कॉन्टैक्ट्स को इनवाइट कर सकते हैं, बल्कि WhatsApp चैट्स भी मिनटों में ट्रांसफर कर सकते हैं.

क्या है Arattai ऐप?

Arattai को आप WhatsApp का भारतीय वर्जन मान सकते हैं. यह ऐप Zoho कंपनी ने बनाया है, जिसके फाउंडर श्रीधर वेम्बु हैं. चेन्नई बेस्ड यह कंपनी पहले से ही कई बिजनेस टूल्स और ऐप्स बना चुकी है, जिनका इस्तेमाल बड़ी कंपनियां भी करती हैं. अब Arattai भारतीय यूजर्स के लिए एक मजबूत मैसेजिंग प्लेटफॉर्म बनकर सामने आया है.

विज्ञापन

Arattai पर ऐसे बुलाएं अपने दोस्त

अगर आपके दोस्त अभी Arattai पर नहीं हैं, तो आप उन्हें आसानी से इनवाइट कर सकते हैं.

  • सबसे पहले ऐप डाउनलोड करके अपने मोबाइल नंबर से लॉगइन करें.
  • कॉन्टैक्ट्स का एक्सेस दें, ताकि पता चल सके कौन पहले से Arattai पर है.
  • अगर कोई कॉन्टैक्ट Arattai पर नहीं है, तो Invite Friend ऑप्शन चुनें.
  • आप चाहें तो SMS या किसी दूसरे ऐप के जरिए भी अपने दोस्तों को Arattai पर आने का न्योता भेज सकते हैं.

WhatsApp चैट्स ऐसे ट्रांसफर करें

Arattai ऐप में WhatsApp चैट्स लाना भी आसान है. इसके लिए आपको ये स्टेप्स फॉलो करने होंगे:

विज्ञापन
  1. WhatsApp में उस चैट को खोलें, जिसे आप ट्रांसफर करना चाहते हैं.
  2. ऊपर दाईं ओर तीन डॉट्स पर टैप करके More → Export Chat चुनें.
  3. यहां से Arattai ऐप चुनें और उस कॉन्टैक्ट को सिलेक्ट करें.
  4. कुछ ही सेकंड में आपकी चैट Arattai पर आ जाएगी.

WhatsApp से Arattai पर जाना अब मुश्किल नहीं

अब आप न सिर्फ अपने दोस्तों और परिवार को Arattai पर ला सकते हैं, बल्कि पुरानी चैट्स भी वहां आसानी से देख सकते हैं. यानी WhatsApp छोड़कर स्वदेशी Arattai ऐप पर शिफ्ट होना अब बेहद आसान हो गया है.

ये भी पढ़ें- अब WhatsApp पर नंबर सेव किए बिना करें कॉल

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola