Privacy Settings: यूजर की प्राइवेसी के मामले में मेटा का रिकॉर्ड काफी खराब रहा है। कंपनी को कई बार पर्सनल डेटा के उल्लंघन के आरोपों का सामना करना पड़ा है। कुछ रिपोर्ट्स का कहना है कि मेटा यूजर्स की ऑनलाइन एक्टिविटी को ट्रैक करने और बाद उस डेटा को अन्य ऐड कंपनियों को बेच कर मोटा मुनाफा कमा रहा है। उदाहरण के लिए, यदि आप बैग सर्च करते हैं, तो आपको कुछ ही देर बाद कई कंपनियों के बैग के विज्ञापन दिखना शुरू हो जाते हैं। इससे न केवल प्राइवेसी संबंधी चिंताएं बढ़ती हैं बल्कि यह यूजर को काफी परेशान भी कर सकता है।
हालांकि, प्राइवेसी को मजबूत करने और यूजर्स को उनकी ऑनलाइन एक्टिविटी पर कंट्रोल करने के लिए, मेटा ने एक्टिविटी ऑफ-मेटा टेक्नोलॉजीज पेश की है। यह एक प्राइवेसी सेटिंग है जो यूजर्स को उन डेटा को देखने और कंट्रोल करने की सुविधा देती है जो ऐप और वेबसाइट मेटा प्लेटफार्म के साथ शेयर करते हैं। अब बहुत से लोगों के मन में ये सवाल होगा की हम कैसे इस इंटरनेट एक्टिविटी को स्टॉप करके अपनी प्राइवेसी को बनाये रख सकते हैं। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
इंस्टाग्राम पर इंटरनेट एक्टिविटी कैसे रोकें?
- इंस्टाग्राम ऐप खोलें और नीचे दाएं कोने में अपनी प्रोफाइल फोटो पर टैप करें।
- ऊपरी दाएं कोने में थ्री लाइन पर टैप करें और “सेटिंग्स और प्राइवेसी” चुनें।
- “एक्टिविटी” ऑप्शन पर क्लिक करें और फिर “एक्टिविटी ऑफ मेटा टेक्नोलॉजीज” पर टैप करें।
- इंस्टाग्राम को अन्य ऐप्स और वेबसाइटों पर आपकी एक्टिविटी को ट्रैक करने से रोकने के लिए “डिस्कनेक्ट फ्यूचर एक्टिविटी” पर टॉगल करें।
यह भी पढ़ेंः Whatsapp पर एक मैसेज एक साथ 1000 से अधिक लोगों को कैसे भेजें?
फेसबुक पर इंटरनेट एक्टिविटी कैसे रोकें?
इसी तरह आप फेसबुक पर भी अपनी इंटरनेट एक्टिविटी ट्रैकिंग को ऑफ कर सकते हैं। इसके लिए निचे दिए गए कुछ स्टेप्स को फॉलो करें।
- अपने फेसबुक प्रोफाइल पर जाएं और ऊपरी दाएं कोने में तीन बिंदुओं पर क्लिक करें।
- “सेटिंग्स और प्राइवेसी” और फिर “सेटिंग्स” चुनें।
- बाएं कॉलम में “Your Facebook Information” और फिर “Off-Facebook Activity” पर क्लिक करें।
- “मैनेज यूअर ऑफ फेसबुक एक्टिविटी पर क्लिक करें और फिर “मैनेज फ्यूचर एक्टिविटी” पर टैप करें।
- फेसबुक को अन्य ऐप्स और वेबसाइटों पर आपकी एक्टिविटी को ट्रैक करने से रोकने के लिए “फ्यूचर ऑफ-फेसबुक एक्टिविटी” को ऑफ करें।
- इतना करते ही अब Instagram और Facebook आपकी इंटरनेट एक्टिविटी को ट्रैक नहीं कर पाएगा।
संबंधित खबरें
Wi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
9 hrs agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
11 hrs agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
13 hrs agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
16 hrs agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
1 day agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
1 day agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
2 days agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
2 days agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
2 days agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines