How To Stop Apps From Spying: आज स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन गया है और फास्ट इंटरनेट कनेक्शन ने हमारे जीवन को और भी आसान बना दिया है। हालांकि, ये सुविधाएं साइबर क्रिमिनल्स के लिए हमारे पर्सनल डेटा तक पहुंचने का रास्ता भी खोल रही हैं। जैसे-जैसे ऑनलाइन स्कैम्स बढ़ रहे हैं, वैसे ही हमारी डिजिटल प्राइवेसी को भी सेफ रखना जरूरी हो गया है।
वहीं, प्राइवेसी को बनाए रखने के लिए सबसे अच्छा तरीका है कि आप फोन में मौजूद सभी ऐप्स की Permissions को लिमिटेड कर दें। इससे कोई भी ऐप आपकी जासूसी नहीं कर पाएगा। अब तक कई ऐप्स पर जासूसी के आरोप लग चुके हैं। आप ये सोच कर किसी भी ऐप को परमिशन न दें कि ये प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से डाउनलोड किया है बल्कि अपने दिमाग से काम लें। कुछ कंपनियां तो यूजर्स को फ्री सर्विस के नाम पर 24 घंटे ट्रैक कर रही हैं। बाद में वह इस डेटा को किसी AD कंपनी को बेच कर मोटा पैसा भी कमा रही हैं। इसलिए आप फोन की परमिशन को अभी ऐसे चेंज करें…
Android App Permissions
अगर आप नहीं चाहते कि आपको कोई ट्रैक करे तो अभी सेटिंग में जाकर Android ऐप्स Permissions को सेट करें।
Allow Only While Using the App
यह काफी कमाल की सेटिंग है जिसका यूज करके आप किसी भी ऐप को सिर्फ लोकेशन, कैमरा और माइक्रोफोन तब यूज करने की परमिशन देता है जब आप उस ऐप को यूज कर रहे हैं। इस सेटिंग को सेलेक्ट करने के बाद आपको बैकग्राउंड में कोई भी ट्रैक नहीं कर पाएगा। हालांकि ऐप ओपन होने पर ऐप को सभी Permissions मिल जाएंगी।
ये भी पढ़ें : 5,700mAh की बैटरी के साथ आ रहा है Vivo का पहला फोल्डेबल फोन, Flipkart पर हुआ लिस्ट
Ask Every Time
इस सेटिंग से आप लोकेशन, कैमरा और माइक्रोफोन को ऐप को यूज करने के लिए सिर्फ एक बार भी परमिशन दे सकते हैं। ऐप आपसे हर बार इसके बारे में पूछेगा। इससे भी आप अपनी प्राइवेसी को बना कर रख सकते हैं। इससे भी आपको कोई बैकग्राउंड में ट्रैक नहीं कर पाएगा।
Don’t Allow
यह सेटिंग आपके फोन में सभी Permissions को ब्लॉक कर देती है। अगर आप इसे सेलेक्ट करते हैं तो कोई भी ऐप आपके फोन का लोकेशन, कैमरा और माइक्रोफोन से लेकर कोई भी फीचर एक्सेस नहीं कर पाएगा। आप जिस भी ऐप को जासूसी करने से रोकना चाहते हैं बस एप्लीकेशन में जाकर उसकी Permissions में चले जाएं। यहां आपको ये तीनों ऑप्शन मिल जाएंगे।
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
1 day agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
1 day agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
1 day agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
1 day agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
2 days agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
3 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
3 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
3 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
3 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines