Public WiFi Security: हाई-स्पीड इंटरनेट के लिए यूजर्स वाईफाई कनेक्शन का इस्तेमाल करते हैं। घर पर वाई-फाई का उपयोग करना सुरक्षित है। लेकिन, अगर आप घर से बाहर तेज इंटरनेट स्पीड के लिए पब्लिक वाई-फाई का इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपको तुरंत सतर्क होने की जरूरत है। पब्लिक वाई-फाई का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स हमेशा हैकर्स के निशाने पर रहते हैं।
पब्लिक स्थानों पर वाई-फाई से जुड़े डिवाइस से डेटा, जैसे फोटो और बैंकिंग डिटेल्स, हैकर्स द्वारा चुराए जा सकते हैं। इस खतरे को ध्यान में रखते हुए इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत CERT-In यानी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम ने यूजर्स के लिए कुछ जरूरी सुरक्षा टिप्स (WiFi Best Practices) साझा किए हैं।
यह भी पढ़े:3..4 या 5 स्टार, आखिर कौन सा खरीदें AC या फ्रिज? यहां दूर कर लें कंन्फ्यूजन
CERT-In ने आपके आधिकारिक एक्स पर पोस्ट करके पब्लिक वाई-फाई का सुरक्षित रूप से उपयोग करने के लिए कुछ जरूरी सुझाव प्रदान किए हैं। इन टिप्स को ध्यान में रखकर आप पब्लिक वाई-फाई का इस्तेमाल करते समय सुरक्षित रह सकते हैं। तो आइए जाने ये टिप्स:
- अपने फोन को पब्लिक वाई-फाई से कनेक्ट करने से पहले, वहां के कर्मचारियों से नेटवर्क नाम और सही लॉगिन id की पुष्टि करें।
- पब्लिक वाई-फाई कनेक्शन पर कभी भी ऑनलाइन शॉपिंग, बैंकिंग या अन्य सेंसिटिव एक्टिविटीज न करें।
- ऑनलाइन शॉपिंग और बैंकिंग के लिए केवल उन वेबसाइटों का उपयोग करें जो http:// से शुरू होती हैं।
- बहुत जरूरी होने पर ही सार्वजनिक वाई-फाई का उपयोग करें।
- उपयोग में न होने पर पब्लिक वाई- फाई कनेक्शन डिस्कनेक्ट कर दें।
- फोन के ओएस और एंटी-वायरस को हमेशा अपडेट रखें।
- मोबाइल हॉटस्पॉट और होम वाईफाई नेटवर्क के लिए मजबूत पासवर्ड का उपयोग करें।
- ऑटो-कनेक्ट वाई-फाई ऑप्शन को बंद रखें।
संबंधित खबरें
फोटो असली है या AI से बनी? Google के इस टूल से खुलेगा पूरा राज
14 hrs agoJioHotstar पर आने वाले Ads से हैं परेशान? एक बार ट्राई करें ये ट्रिक
15 hrs agoसिर्फ 56,990 में iPhone 17 Pro और 45,599 में खरीदें iPhone 17, जानें कैसे?
18 hrs agoसेल में जरा संभलकर! एक गलती और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
19 hrs agoWhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
1 day agoसर्दियों में गीजर चलाने से पहले कर लें ये 7 काम, वरना होगी परेशानी
1 day agoAirtel यूजर्स को बड़ा झटका, कंपनी ने महंगे किए ये प्लान, इतनी बढ़ी कीमत
2 days agoGTA 6 खेलने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, बिना कंसोल के ऐसे खेल पाएंगे गेम
2 days agoजानें Flipkart या Amazon कहां मिलेंगी सबसे सस्ती डील्स?
2 days agoयूजर्स ध्यान दें, इन फोन्स में बंद हो सकता है WhatsApp!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines