लैपटॉप नया हो तो ऐप्स जल्दी खुलते हैं और काम भी बिना किसी परेशानी के होता है. लेकिन कुछ समय इस्तेमाल करने के बाद यही लैपटॉप स्लो चलने लगता है. कभी इसे ऑन होने में ज्यादा समय लगता है, तो कभी कोई ऐप खोलते ही यह हैंग होने लगता है. ऐसी परेशानी आने पर कई लोग RAM बढ़ाने या नया लैपटॉप खरीदने के बारे में सोचने लगते हैं. हालांकि, हर बार इसकी जरूरत नहीं होती. कई बार कुछ छोटी-छोटी गलतियों को सुधारकर भी लैपटॉप की स्पीड बेहतर की जा सकती है. जानते हैं ऐसे 7 आसान तरीके, जिनकी मदद से आप अपने लैपटॉप की परफॉर्मेंस सुधार सकते हैं.
लैपटॉप स्लो है तो अपनाएं ये 7 ट्रिक्स
1. लैपटॉप ऑन होते ही खुलने वाले ऐप्स करें बंद
अगर लैपटॉप चालू करते ही कई ऐप्स अपने आप खुलने लगते हैं, तो उसे स्टार्ट होने में ज्यादा समय लग सकता है. ये ऐप्स बैकग्राउंड में भई चलते रहते हैं, जिससे सिस्टम के संसाधनों पर दबाव बढ़ता है और बैटरी भी जल्दी खत्म हो सकती है.
इसके लिए Windows लैपटॉप में Task Manager खोलें और Startup Apps सेक्शन में जाएं. यहां उन ऐप्स को Disable कर दें, जिनकी जरूरत लैपटॉप चालू होते ही नहीं होती. ध्यान रखें कि जरूरी सिस्टम ऐप्स और सिक्योरिटी सॉफ्टवेयर को बिना जानकारी के बंद न करें.
2. स्टोरेज में खाली जगह बनाएं
लैपटॉप की स्टोरेज लगभग फुल होने पर भी उसकी परफॉर्मेंस प्रभावित हो सकती है. डाउनलोड फोल्डर में पड़ी पुरानी फाइलें, बड़ी वीडियो और गैर-जरूरी डॉक्यूमेंट काफी जगह घेर लेते हैं. ऐसे में समय-समय पर इन फाइलों को चेक करना जरूरी है.
जो फाइलें काम की नहीं हैं, उन्हें हटा दें. जरूरी फाइलों को किसी दूसरी ड्राइव या बाहरी स्टोरेज में भी रख सकते हैं. Windows में Settings के अंदर System और Storage सेक्शन पर जाकर पता लगाया जा सकता है कि लैपटॉप की सबसे ज्यादा जगह कौन-सी फाइलें घेर रही हैं.
3. काम के नहीं हैं तो ऐप्स को कर दें Uninstall
कई बार लैपटॉप में ऐसे सॉफ्टवेयर पड़े रहते हैं, जिनका इस्तेमाल महीनों से नहीं किया गया होता. इनमें से कुछ प्रोग्राम बैकग्राउंड में चलते हैं और सिस्टम की मेमोरी व प्रोसेसर का इस्तेमाल कर सकते हैं.
ऐसे ऐप्स को हटाने के लिए लैपटॉप की Settings में जाकर Apps सेक्शन खोलें. यहां से गैर-जरूरी प्रोग्राम को Uninstall कर सकते हैं. हालांकि, किसी अनजान सिस्टम प्रोग्राम को हटाने से बचें, क्योंकि ऐसा करने से लैपटॉप के सामान्य कामकाज में परेशानी आ सकती है.
4. Windows और ड्राइवर को अपडेट रखें
अगर लैपटॉप में पुराना ऑपरेटिंग सिस्टम या ड्राइवर इस्तेमाल हो रहा है, तो कुछ मामलों में इसका असर भी परफॉर्मेंस पर पड़ सकता है. कंपनियां नए अपडेट के जरिए बग ठीक करती हैं और सिस्टम की सुरक्षा व स्थिरता बेहतर बनाती हैं.
इसलिए समय-समय पर Windows Update चेक करें. लैपटॉप के ड्राइवर अपडेट करने के लिए उसकी कंपनी के आधिकारिक सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. अपडेट इंस्टॉल करने से पहले जरूरी फाइलों का बैकअप रखना बेहतर रहेगा.
5. ब्राउजर में बहुत ज्यादा टैब न खोलें
काम करते समय Chrome या किसी दूसरे ब्राउजर में कई टैब खोलकर छोड़ देना आम बात है. लेकिन हर टैब सिस्टम के संसाधनों का कुछ हिस्सा इस्तेमाल कर सकता है. खासकर कम RAM वाले लैपटॉप में बहुत सारे टैब खुले होने से दूसरी ऐप्स की स्पीड कम हो सकती है.
इसलिए जिन टैब की जरूरत नहीं है, उन्हें बंद कर दें. इसके अलावा, ब्राउजर में मौजूद ऐसे एक्सटेंशन भी हटा सकते हैं, जिनका आप इस्तेमाल नहीं करते. इससे RAM पर पड़ने वाला दबाव कम करने में मदद मिल सकती है.
6. वायरस और मैलवेयर से लैपटॉप को बचाएं
अगर लैपटॉप अचानक स्लो हो गया है या बिना वजह हैंग होने लगा है, तो वायरस और मैलवेयर की जांच करना भी जरूरी है. कुछ हानिकारक प्रोग्राम बैकग्राउंड में चलते रहते हैं और प्रोसेसर व मेमोरी का इस्तेमाल करते हैं. इससे लैपटॉप की स्पीड प्रभावित हो सकती है.
इसके लिए Windows Security या किसी भरोसेमंद एंटीवायरस की मदद से नियमित रूप से स्कैन करें. अनजान वेबसाइट से सॉफ्टवेयर डाउनलोड करने और संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से भी बचें. इससे लैपटॉप को सुरक्षित रखने में मदद मिलेगी.
7. पुरानी HDD की जगह SSD लगवाएं
अगर आपका लैपटॉप अभी भी HDD यानी हार्ड डिस्क पर चलता है, तो SSD लगवाना उसकी स्पीड बेहतर करने का एक अच्छा विकल्प हो सकता है. SSD की मदद से लैपटॉप जल्दी बूट होता है और ऐप्स भी पहले की तुलना में तेजी से खुल सकते हैं.
हालांकि, SSD लगवाने से पहले यह जरूर जांच लें कि आपका लैपटॉप किस तरह की SSD को सपोर्ट करता है. अगर लैपटॉप में पहले से SSD लगी है, तो उसकी स्थिति और दूसरे हार्डवेयर की जांच करवाना ज्यादा उपयोगी हो सकता है. ध्यान रखें कि SSD लगाने से स्टोरेज की स्पीड बेहतर होती है, लेकिन इससे हर तरह की परफॉर्मेंस समस्या दूर हो, यह जरूरी नहीं है.
ये भी पढ़ें- AC Care Tips: सर्दियों में AC ऑफ करने से पहले कर लें ये 3 काम, अगली गर्मी में नहीं आएगी परेशानी
संबंधित खबरें
iPhone Duo की बुकिंग आज से, 4.49 लाख वाला फोन ऐसे करें प्री-ऑर्डर
2 hrs agoवॉटर प्यूरीफायर का फिल्टर कब बदलना चाहिए? जानें संकेत
3 hrs agoiPhone के चार्जिंग सॉकेट में पानी चला गया तो सबसे पहले क्या करें?
20 hrs agoसिर्फ 49,449 रुपये में खरीदें iPhone 17, Flipkart पर तगड़ा ऑफर
23 hrs agoस्पैम-फ्रॉड कॉल पर लगेगी लगाम? 1 नवंबर से लागू होगा सरकार का ये नया नियम
1 day agoसर्दियों से पहले गीजर पर बंपर छूट! ये धांसू मॉडल हुए सस्ते, जानें डील्स
1 day agoJio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
1 day agoAirtel के 348 और 349 वाले प्लान में कौन बेहतर? अंतर सिर्फ 1 रुपये का!
1 day agoGoogle Fitbit Air या Fitbit Edge कौन-सा फिटनेस ट्रैकर है आपके लिए बेहतर?
2 days agoApple ने लॉन्च किए तीन नए धांसू प्रोडक्ट्स, जानें कीमत और फीचर्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines