iPhone का स्टोरेज फुल? यहां है स्मार्ट तरीके से स्पेस मैनेज करने के टिप्स

iPhone की स्टोरेज जल्दी भर जाती है? जानें कैसे स्मार्ट तरीके से फोन में जगह बनाई जा सकती है और फोन की परफॉर्मेंस बढ़ाई जा सकती है.

स्पेस मैनेज करने का स्मार्ट तरीका.

स्पेस मैनेज करने का स्मार्ट तरीका. (News 24 GFX)

विज्ञापन

iPhone Storage full Solution: iPhone यूजर्स को स्टोरेज की चिंता अक्सर सताती है. ज्यादा स्टोरेज वाला iPhone लेने के लिए कीमत ज्यादा होती है, जबकि कम स्टोरेज वाला फोन जल्दी भर जाता है. फोटो, वीडियो और दूसरी फाइल्स के चलते iPhone की मेमोरी जल्दी कम हो जाती है. ऐसे में स्मार्ट तरीके से स्टोरेज मैनेज करना जरूरी है.

प्री-इंस्टॉल्ड ऐप्स हटाकर जगह बनाएं

iPhone में कई प्री-इंस्टॉल्ड ऐप्स होते हैं, जिन्हें अगर आप यूज नहीं करते तो उन्हें डिलीट करके स्टोरेज बचाई जा सकती है. इससे आपकी जरूरी फाइल्स, फोटो और वीडियो को डिलीट किए बिना ही जगह बन जाएगी.

विज्ञापन

इन ऐप्स को डिलीट करें

  • बुक्स-अगर आप डिजिटल बुक्स नहीं पढ़ते तो इसे डिलीट करें.
  • होम और कंपास- जरूरत न होने पर ये ऐप्स हटाए जा सकते हैं.
  • फ्रीफॉर्म:-डूडल और पेंटिंग बनाने का ऐप है, अगर इसकी जरूरत नहीं तो हटाएं.
  • जर्नल- जर्नलिंग पसंद नहीं है तो इसे डिलीट करें.
  • Measure- जगह मापने के काम आता है, अगर आप इसका इस्तेमाल नहीं करते तो हटाएं.
  • Magnifier-चीजों को जूम कर देखने के लिए, जरूरत न होने पर डिलीट करें.
  • न्यूज और टीवी- अगर आप iPhone पर न्यूज, वेब सीरीज या फिल्में नहीं देखते तो इन्हें हटाएं.

इन ऐप्स को डिलीट करना आसान है. बस उनके आइकन पर लॉन्ग प्रेस करें और Delete App विकल्प चुनें.

अनयूज्ड ऐप्स और मीडिया हटाएं

प्री-इंस्टॉल्ड ऐप्स के अलावा, आप उन ऐप्स को भी हटा सकते हैं जिन्हें लंबे समय से इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं. इसके अलावा फोटो और वीडियो को डिलीट करके भी काफी स्पेस बचाया जा सकता है. अपनी गैलरी में जाएं और ऐसे फोटो-वीडियो को सेलेक्ट करें जिनकी अब जरूरत नहीं है. इसमें पुराने स्क्रीनशॉट्स, चार्ट या अनयूज्ड मीडिया शामिल हो सकते हैं.

स्मार्ट स्टोरेज टिप

इस तरह आप iPhone की स्टोरेज को आसानी से मैनेज कर सकते हैं और फोन की परफॉर्मेंस भी बनी रहती है. नियमित रूप से अनयूज्ड ऐप्स और मीडिया हटाना स्मार्ट तरीका है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ