---विज्ञापन---

गैजेट्स

गृह मंत्री अमित शाह के बाद आपको भी Gmail छोड़कर Zoho Mail पर करना है शिफ्ट, यहां देखें Step-by-Step प्रोसेस

गृह मंत्री अमित शाह के Zoho Mail अपने के बाद इसकी पॉपुलारिटी बढ़ गई है. तो आइए जानते हैं कि कैसे आप भी Gmail से Zoho Mail पर आसानी से शिफ्ट कर सकते हैं.

Gmail To Zoho Mail: भारत के गृह मंत्री अमित शाह ने Zoho Mail के पब्लिकली तारीफ करने और उसे अपनाने के बाद ये स्वदेशी ईमेल प्लेटफॉर्म तेजी से चर्चा में आ गया है. Zoho Mail को अब कई लोग Gmail के एक बेहतर और सेफ ऑप्शन के रूप में देख रहे हैं. खास बात यह है कि यह ईमेल सेवा न तो कोई विज्ञापन दिखाती है और न ही यूजर की प्राइवेसी से समझौता करती है.

प्राइवेसी और एड-फ्री एक्सपीरियंस

Zoho Mail ने बहुत कम समय में प्रोफेशनल्स और छोटे बिजनेस की पहली पसंद बनना शुरू कर दिया है. इसमें कस्टम डोमेन सपोर्ट, साफ-सुथरा इंटरफेस और मजबूत सुरक्षा फीचर्स दिए गए हैं. यह न सिर्फ व्यक्तिगत उपयोगकर्ताओं के लिए बल्कि ऑर्गनाइजेशन के लिए भी बनाया गया है. यूजर वेब, मोबाइल ऐप या IMAP/SMTP के जरिए कहीं से भी अपने मेल को एक्सेस कर सकते हैं. साथ ही इसमें कॉन्टैक्ट्स, कैलेंडर और टीम कोलैबोरेशन जैसे कई इनबिल्ट टूल्स भी मिलते हैं.

---विज्ञापन---

क्यों Gmail से Zoho Mail की ओर रुख कर रहे लोग?

Zoho Mail की सबसे बड़ी ताकत है इसकी यूजर प्राइवेसी पर फोकस. यहां कोई एड नहीं होता, जिससे यूजर को मिलता है एक शांत और फोकस्ड इनबॉक्स. इसके अलावा, यूजर अपने डोमेन नेम से पर्सनल ईमेल एड्रेस बना सकते हैं. इसकी सिंपल और प्रोफेशनल सर्विस कई लोगों को Gmail से बेहतर लग रही है.

Gmail से Zoho Mail पर शिफ्ट करना कितना आसान है?

Zoho Mail पर आना बहुत आसान है और इसमें आपका कोई ईमेल या कॉन्टैक्ट खोता नहीं. बस कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करने होते हैं.

---विज्ञापन---

Step 1: Zoho Mail अकाउंट बनाएं

सबसे पहले Zoho Mail की वेबसाइट पर जाएं और अपना अकाउंट बनाएं. अगर आप अपना कस्टम डोमेन इस्तेमाल करना चाहते हैं तो Business या Workplace प्लान चुनें. इसके बाद डोमेन वेरीफाई करके अपनी टीम के लिए अकाउंट बना सकते हैं.

Step 2: Gmail में IMAP ऑन करें

Gmail में लॉगिन करें और Settings → See all settings → Forwarding and POP/IMAP में जाकर IMAP को Enable करें. इससे Zoho Mail आपके Gmail डेटा को एक्सेस कर पाएगा और आसानी से ट्रांसफर कर सकेगा.

---विज्ञापन---

Step 3: Zoho में ईमेल इम्पोर्ट करें

Zoho Mail में जाकर Settings में Import/Export सेक्शन खोलें. फिर Migration Wizard का इस्तेमाल करके अपने Gmail से सारे ईमेल, फोल्डर और कॉन्टैक्ट्स इम्पोर्ट कर सकते हैं.

Step 4: Gmail से Zoho पर ईमेल फॉरवर्डिंग सेट करें

ताकि आपके Gmail पर आने वाले नए मेल भी Zoho पर मिलें, Gmail सेटिंग में जाकर फॉरवर्डिंग सेटअप करें. इससे आपका सारा ईमेल अब नए Zoho अकाउंट पर भी आएगा.

---विज्ञापन---

स्वदेशी टेक पर भरोसा

Zoho Mail का बढ़ता यूजर बेस यह दिखाता है कि लोग अब प्राइवेसी और भरोसेमंद सर्विस को ज्यादा तरजीह दे रहे हैं. अमित शाह जैसे बड़े नेता की तारीफ के बाद इस प्लेटफॉर्म की विश्वसनीयता और भी मजबूत हुई है. यह न सिर्फ एक ईमेल सेवा है, बल्कि भारत के टेक्नोलॉजी सेक्टर की ताकत का भी प्रतीक बन रहा है.

IMC 2025 में Vi ने पेश किए 5G और AI इनोवेशन, लोगों और बिजनेस दोनों के लिए होंगे मददगार

---विज्ञापन---
First published on: Oct 09, 2025 03:31 PM

End of Article

About the Author

Mikita Acharya

Mikita Acharya (मिकिता आचार्य): इन्होंने पत्रकारिता की डिग्री देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के स्कूल ऑफ जर्नालिज्म से 2019 में पूरी की। इसी साल अपने करियर की शुरुआत ETV Bharat के स्टेट डेस्क से की। मिकिता ने दैनिक भास्कर में 3 साल से ज्यादा समय तक काम करते हुए जमीनी रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म तक अपनी मजबूत पकड़ बनाई। बाद में उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के साथ भी काम किया। पत्रकारिता में 5.5 साल के अनुभव के साथ वर्तमान में ये News 24 में सीनियर कॉन्टेंट राइटर हैं और यहां ऑटो व टेक बीट को कवर करती हैं। तेज रफ्तार ऑटोमोबाइल दुनिया और बदलती टेक्नोलॉजी को सरल भाषा में पेश करना इनकी खासियत है।

Read More

Mikita Acharya

Mikita Acharya (मिकिता आचार्य): इन्होंने पत्रकारिता की डिग्री देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के स्कूल ऑफ जर्नालिज्म से 2019 में पूरी की। इसी साल अपने करियर की शुरुआत ETV Bharat के स्टेट डेस्क से की। मिकिता ने दैनिक भास्कर में 3 साल से ज्यादा समय तक काम करते हुए जमीनी रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म तक अपनी मजबूत पकड़ बनाई। बाद में उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के साथ भी काम किया। पत्रकारिता में 5.5 साल के अनुभव के साथ वर्तमान में ये News 24 में सीनियर कॉन्टेंट राइटर हैं और यहां ऑटो व टेक बीट को कवर करती हैं। तेज रफ्तार ऑटोमोबाइल दुनिया और बदलती टेक्नोलॉजी को सरल भाषा में पेश करना इनकी खासियत है।

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola