How to Send Parcel through Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो कॉर्पोरेशन ने हाल ही में यात्रियों के लिए एक नई सुविधा शुरू की थी जिसका इस्तेमाल करके आप दिल्ली मेट्रो के जरिए ही अपना पार्सल या डॉक्यूमेंट आसानी से कहीं भी भेज सकते हैं। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए आपको बस DMRC Momentum ऐप को अपने फोन में इंस्टॉल करना होगा। आज हम इस लेख आपको स्टेप-बाय-स्टेप बताएगा कि आप इस ऐप का इस्तेमाल करके अपना पार्सल कैसे भेज सकते हैं। चलिए जानते हैं।
कैसे भेजें Delhi Metro से पार्सल?
- ऐप डाउनलोड करें
अपने स्मार्टफोन पर Google Play Store या Apple App Store से DMRC Momentum ऐप डाउनलोड और इंस्टॉल करें। - अकाउंट बनाएं
ऐप खोलें और अपना अकाउंट बनाएं। यहां आपको अपने मोबाइल नंबर के अपनी प्रोफाइल को वेरीफाई करना होगा। - पार्सल डिटेल्स एंटर करें
ऐप में पार्सल भेजने का ऑप्शन आपको टॉप पर दिख जाएगा। इसके बाद आपको अपने पार्सल से जुड़ी डिटेल्स एंटर करनी होंगी जैसे कि पार्सल का वजन, पार्सल किस टाइप का है यानी डॉक्यूमेंट है या कोई सामान आदि। इसके बाद पार्सल की डिटेल्स दर्ज करें। - पिकअप और डिलीवरी एड्रेस चुनें
अपने पार्सल के पिकअप एड्रेस और डिलीवरी एड्रेस को सेलेक्ट करें। यह एड्रेस दिल्ली मेट्रो के स्टेशनों तक सीमित होगा। - शेड्यूल करें
अब आप अपने पार्सल के पिकअप और डिलीवरी के लिए एक टाइम और डेट चुनें। - पेमेंट करें
पार्सल भेजने के लिए रिक्वायर्ड फीस पे करें। आप ऐप के जरिए ऑनलाइन पेमेंट कर सकते हैं। - पार्सल पिकअप अरेंज करें
इसके बाद आपके द्वारा सेट किए गए टाइम पर एक DMRC कर्मचारी आपके पार्सल को आपके द्वारा चुने गए पिकअप एड्रेस से ले जाएगा। - पार्सल करें ट्रैक
आप ऐप के जरिए अपने पार्सल की ट्रैकिंग कर सकते हैं। आपको पार्सल के पिकअप, ट्रांजिट और डिलीवरी के बारे में अपडेट मिलेंगे। आपके पार्सल को आपके द्वारा चुने गए डिलीवरी एड्रेस पर पहुंचा दिया जाएगा।
QR टिकट और लॉकर बुकिंग
इतना ही नहीं इस ऐप के जरिए आप 50 मेट्रो स्टेशंस पर उपलब्ध डिजिटल लॉकर भी बुक कर सकते हैं। इसके अलावा इस ऐप से आप QR कोड टिकट जनरेट कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
Apple के फेस्टिव ऑफर में ₹15,000 तक की छूट, नए AirPods भी लॉन्च
11 hrs agoGoogle Maps को ऐसे करें Offline डाउनलोड, बिना इंटरनेट भी मिलेगा रास्ता
2 days agoDebit या Credit कार्ड खो जाए तो सबसे पहले क्या करें?
2 days agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
2 days agoक्या है Instagram पर आया MUSE? जानिए कैसे और क्या-क्या करेगा काम
2 days agoफोटो असली है या AI से बनी? Google के इस टूल से खुलेगा पूरा राज
3 days agoJioHotstar पर आने वाले Ads से हैं परेशान? एक बार ट्राई करें ये ट्रिक
3 days agoसिर्फ 56,990 में iPhone 17 Pro और 45,599 में खरीदें iPhone 17, जानें कैसे?
3 days agoसेल में जरा संभलकर! एक गलती और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
3 days agoWhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines